IPL 2026 अपडेट: फ्रेंचाइजियों ने किए बड़े ट्रेड, बदली टीमों की तस्वीर, जानिए कौन कहां खेलेगा

रवींद्र जडेजा अब पहनेंगे राजस्थान रॉयल्स की जर्सी

IPL 2026 अपडेट: फ्रेंचाइजियों ने किए बड़े ट्रेड, बदली टीमों की तस्वीर, जानिए कौन कहां खेलेगा

आईपीएल 2026 सीजन से पहले फ्रेंचाइजियों ने कई बड़े ट्रेड किए हैं। रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन, मोहम्मद शमी, सैम करन और नितीश राणा जैसे बड़े खिलाड़ी अब नई टीमों में खेलते दिखेंगे। जानिए किस खिलाड़ी का हुआ क्या भविष्य।

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) से पहले फ्रेंचाइजियों ने बड़े पैमाने पर ट्रेड किए हैं। लीग के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी पुरानी टीमों को अलविदा कहकर नए रंग में उतरने की तैयारी कर ली है। आइए जानते हैं किस खिलाड़ी का हुआ क्या भविष्य—

रवींद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स में

सीनियर ऑलराउंडर और पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) कप्तान रविंद्र जडेजा अब आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे। 12 सीजन तक सीएसके के लिए खेलने वाले जडेजा का लीग शुल्क 18 करोड़ से घटाकर 14 करोड़ कर दिया गया है।

संजू सैमसन का सीएसके में बड़ा मूव

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान और स्टार विकेटकीपर-बैटर संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। वे अपने मौजूदा शुल्क 18 करोड़ रुपये पर ही सीएसके से जुड़ेंगे। सैमसन अब तक 177 मैच खेल चुके हैं और सीएसके उनके करियर की तीसरी फ्रेंचाइज़ी होगी।

सैम करन भी पहुंचे राजस्थान

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को सीएसके से ट्रेड कर राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा है। उनका शुल्क 2.4 करोड़ रुपये ही रहेगा। करन अब तक 64 आईपीएल मैच खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK

मोहम्मद शमी अब एलएसजी के लिए खेलेंगे

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड कर लखनऊ सुपर जायंट्स ने शामिल किया है। 10 करोड़ रुपये शुल्क पर खरीदे गए शमी अब लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से जुड़ेंगे। शमी 2023 में पर्पल कैप जीत चुके हैं और 119 मैच खेल चुके हैं।

मयंक मार्कंडेय की मुंबई इंडियंस में वापसी

लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय एक बार फिर मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था और अब वे उसी शुल्क पर मुंबई इंडियंस (एमआई) से जुड़ेंगे। मार्कंडेय अब तक 37 विकेट झटक चुके हैं।

अर्जुन तेंदुलकर अब एलएसजी में

युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से ट्रेड कर लखनऊ सुपर जायंट्स ने शामिल किया है। वे 30 लाख रुपये के शुल्क पर ही एलएसजी से खेलेंगे।

नितीश राणा दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे

बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा है। उनका मौजूदा शुल्क 4.2 करोड़ रुपये ही रहेगा। राणा 100 से अधिक मैच खेल चुके हैं और केकेआर की कप्तानी भी कर चुके हैं।

डोनोवन फरेरा की आरआर में वापसी

ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड कर राजस्थान रॉयल्स ने दोबारा अपने साथ जोड़ा है। उनका शुल्क 75 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है। आईपीएल 2026 से पहले इन बड़े बदलावों ने नए सीजन की रोमांचक तस्वीर पहले ही दिखा दी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश