भगवान महाकालेश्वर का भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया दर्शन

19 अक्टूबर को भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला

भगवान महाकालेश्वर का भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया दर्शन
भगवान महाकालेश्वर मंदिर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार सुबह उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। खिलाड़ी सुबह की भस्म आरती में शामिल हुईं और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। भारतीय महिला टीम इस समय महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है। अब टीम बाकी बचे तीन लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहेगी।    

उज्जैन: महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार सुबह उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। खिलाड़ी सुबह की भस्म आरती में शामिल हुईं और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। महिला खिलाड़ियों के साथ कोचिंग स्टाफ के सदस्य भी थे।

टीम के प्रमुख सदस्यों में कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्रीचरणी सहित अन्य खिलाड़ी एवं कोचिंग स्टाफ सदस्य थे। इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों एवं सदस्यों का स्वागत और सम्मान किया गया।

भारतीय महिला टीम इस समय महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के फिलहाल चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक हैं। अब टीम बाकी बचे तीन लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहेगी। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को इंग्लैड महिला टीम से है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार