Mahakaleshwar Temple
समाचार  राष्ट्रीय 

धनतेरस 2025: छह दिन तक चलेगा दीप पर्व, विशेष पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र-संयोग

धनतेरस 2025: छह दिन तक चलेगा दीप पर्व, विशेष पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र-संयोग इस वर्ष दीपावली का पर्व पांच नहीं बल्कि छह दिनों तक चलेगा। दीपोत्सव की शुरुआत आज धनतेरस से होगी। इस बार पितृ कार्य की अमावस्या 21 नवंबर को पड़ने से पर्वों का क्रम एक दिन आगे बढ़ गया है। इसके चलते दीपावली का मुख्य पर्व 20 नवंबर, गोवर्धन पूजा 22 नवंबर और भाई दूज 23 नवंबर को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पं. चंदन व्यास के अनुसार, त्रयोदशी तिथि शनिवार को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट के बाद प्रारंभ होगी। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का मिलन इस पर्व को और अधिक मंगलमय बना देगा। धनतेरस के दिन खरीदारी को शुभ माना गया है। ज्योतिषाचार्य व्यास का कहना है, इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, वाहन, कुबेर यंत्र, गोमती चक्र और देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खरीदना विशेष लाभकारी रहता है।
Read More...
समाचार  खेल 

भगवान महाकालेश्वर का भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया दर्शन

भगवान महाकालेश्वर का भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया दर्शन महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार सुबह उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। खिलाड़ी सुबह की भस्म आरती में शामिल हुईं और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। भारतीय महिला टीम इस समय महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है। अब टीम बाकी बचे तीन लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहेगी।    
Read More...

Advertisement