तीन दिनी झारखंड दौरे पर शनिवार को पहुंचेंगे राष्ट्रपति
On
– गुमला व देवघर जायेंगे, रांची विवि के टाॅपरों को देंगे गोल्ड
– एयरपोर्ट से राजभवन तक चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा
रांची: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवानी के लिए झारखंड सजधज कर तैयार है। तीन दिवसीय दौरे पर कल वे रांची पहुँच रहे हैं। इस बाबत वे गुमला व देवघर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सोमवार को रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करते हुए प्रतिभावान टाॅपरों को गोल्ड मेडल से नवाजेंगे। शनिवार की शाम 6 बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए रवाना हो जाएंगे।
राजभवन में रात्रि विश्रामोपरांत रविवार की सुबह सवा नौ बजे वे राजभवन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट होते हुए हेलीकाॅप्टर से गुमला के बिशुनपुर पहुँचकर विकास भारती के कार्यों का अवलोकन करेंगे। इसक बाद ज्ञान निकेतन में पढ़ने वाले आदिम जनजाति के बच्चों व टाना भगतों से मिलेंगे। यहां से 10 बजकर 55 मिनट पर देवघर के लिए रवाना होंगे। बाबाधाम में दोपहर एक बजे पूजा करने के बाद रांची वापस लौट जाएंगे। रात में राजभवन में भोजप व विश्राम करने के बार सोमवार को 10 बजकर 10 मिनट पर रांची विवि द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुँचेंगे, फिर 11 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा: राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर सड़क से लेकर आसमान तक से पैनी नजर रखी जाएगी, ताकि कोई परिंदा भी पर ना मार सके। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हरमू बाइपास के रास्ते राजभवन तक सड़क किनारे और ऊंचे भवनों पर सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी। इसी प्रकार उनके देवघर व गुमला यात्रा के दौरान पुख्ता सुरक्षा के इंतजामात किये गये हैं। सभी जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। देवघर में 1100 अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया गया है। मुख्यालय से चार एसपी, दो एएसपी, 15 डीएसपी, 50 इंस्पेक्टर-एसआइ की तैनाती की गई है। सड़कों पर 25 ड्रॉप गेट बैरियर के साथ एप्रोच रोड में 250 स्लाइडिंग बैरियर लगाये गये हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


