मौलाना की शर्मनाक हरकत से छात्रा हुई गर्भवती
रांची: जिले के मांडर थाना क्षेत्र में मौलाना द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मदरसे में पढ़ने वाली 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ मौलाना शाहिद ने घटना को अंजाम दिया। थाना पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीँ, बच्ची को मेडिकल जांच के लिए रांची सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
मौलाना के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में लड़की ने बयान दिया कि बकरीद के नमाज पढ़ लेने के बाद मौलाना उसे एक कमरे में ले जाकर कुकर्म किया। साथ ही उसने इस घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। जिसके बाद वह आये दिन उसके साथ इस तरह के घटना को अंजाम देने लगा। इसी बीच लड़की के गर्भवती हो जाने पर मौलाना उसे रातू थाना स्थित संजीवनी अस्पताल में ले गया। वहां पर उसे कई तरह की दवाइयाँ दी गयी, लेकिन उसकी सेहत और बिगड़ने लगी। जिसके बाद नाबालिग ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया।




