प्रयागराज: विवाहिता की रहस्यमय मौत, दहेज हत्या का आरोप

प्रयागराज: विवाहिता की रहस्यमय मौत, दहेज हत्या का आरोप

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में एक विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। वहीं दूसरी तरफ मायके वालों का कहना है कि उसकी दहेज के लिए हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि मायके वालों से तहरीर लेकर जांच की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी लक्ष्मी 27 वर्ष पत्नी पंकज पाण्डेय की गुरुवार रात रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को मायके वालों की तहरीर पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। उसके शरीर पर कोई चोट नहीं दिखाई दे रही है, जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि ससुराल वालों ने सूचना दिया है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के भाई मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महुगड़ी गांव निवासी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि मेरी बहन लक्ष्मी की शादी 31 मई 2022 को हुई थी। उसके एक बेटा भी है। शादी के बाद से ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मुझे आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव