ITBP जवान की मां का हाथ कटने पर बवाल! 100 जवान पहुंचे कमिश्नर ऑफिस, अस्पताल पर गंभीर आरोप

ITBP जवान की मां का हाथ कटने पर बवाल! 100 जवान पहुंचे कमिश्नर ऑफिस, अस्पताल पर गंभीर आरोप
ITBP जवान की मां का हाथ कटने पर बवाल! 100 जवान पहुंचे कमिश्नर ऑफिस

कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ कटने के मामले में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अस्पताल की कथित लापरवाही को लेकर 100 जवान पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे।

Kanpur Hospital Negligence Case: कानपुर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जिसमें ITBP जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी का दाहिना हाथ कथित तौर पर अस्पताल की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। इस मामले में न्याय न मिलने से आक्रोशित करीब 100 ITBP जवान शनिवार सुबह पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए और घेराव कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

13 मई की शाम को निर्मला देवी को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद विकास सिंह उन्हें कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराने ले गए। अगले दिन यानी 14 मई को मां के दाहिने हाथ में असामान्य सूजन आ गई। जब इस बारे में वहां के डॉक्टरों से बात की गई, तो उन्होंने कह दिया कि सूजन अपने आप ठीक हो जाएगी।

साथी जवानों की सलाह पर विकास ने उसी शाम मां को पारस हॉस्पिटल में स्थानांतरित करा दिया। वहां जांच में पता चला कि हाथ में गंभीर संक्रमण फैल चुका है। हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि 17 मई को डॉक्टरों को मां का हाथ काटना पड़ा।

न्याय के लिए भटकते रहे, सुनवाई नहीं हुई

इसके बाद विकास सिंह लगातार दो दिन रेलबाजार थाने और एसीपी कार्यालय के चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अंततः वे मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन

सीएमओ की रिपोर्ट पर उठे सवाल

शुक्रवार को सीएमओ की रिपोर्ट आई, लेकिन वह ठोस निष्कर्षों की बजाय संभावनाओं पर आधारित थी। पुलिस कमिश्नर ने इस पर स्पष्ट असंतोष जताते हुए कहा कि रिपोर्ट अनुमानों पर नहीं, बल्कि तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने सीएमओ को दोष स्पष्ट रूप से निर्धारित कर मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति देने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: कुंडा के पास चाय दुकानदार महिला की बेरहमी से हत्या, दुकान में मिला शव

इसी रिपोर्ट को डॉक्टरों को बचाने की कोशिश मानते हुए शनिवार सुबह 11:15 बजे 100 ITBP जवान 15 से अधिक गाड़ियों के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए। पुलिस कमिश्नर और अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन कुमार ताडा से मुलाकात के बाद जवानों का एक दल सीएमओ कार्यालय के लिए रवाना हो गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़ Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
Palamu News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
Hazaribagh News: सीसीटीवी कलयुग में महादेव की तीसरी आंख, अपराधियों पर रखती है पैनी नजर: थाना प्रभारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
Dhanbad News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर उठाई आवाज
Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर