विदेशी नंबर पर बनी डीसी शिमला की फर्जी आईडी, जांच में जुटी साइबर सेल

विदेशी नंबर पर बनी डीसी शिमला की फर्जी आईडी, जांच में जुटी साइबर सेल
(फ़ोटो)

शिमला: साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब आला अफसर भी उनकी पहुंच से बाहर नहीं रहे। शातिरों ने एक बार फिर शिमला के उपायुक्त (डीसी) और आईएएस अधिकारी अनुपम कश्यप के नाम और फोटो का इस्तेमाल करते हुए फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बना दिया। इसमें वियतनाम के कंट्री कोड (+84) का इस्तेमाल किया गया है, ताकि ठग पुलिस से बच सकें।

इस मामले के सामने आने के बाद डीसी ने पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत भेजते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। डीसी की पहचान का इस तरह दुरुपयोग होने को प्रशासन ने बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला माना है।

डीसी अनुपम कश्यप ने अपनी शिकायत में स्पष्ट लिखा है कि मोबाइल नंबर +84 81 273 9070 से कोई अज्ञात व्यक्ति उनका नाम और फोटो लगाकर व्हाट्सऐप पर लोगों से संपर्क कर रहा है। यह नंबर विदेश का प्रतीत होता है, जिससे शक और भी गहरा हो गया है। डीसी ने शिकायत में बताया कि इस फर्जी प्रोफाइल और भेजे गए संदेशों का स्क्रीनशॉट पुलिस को उपलब्ध करवा दिया गया है।

उन्होंने एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी को प्रेषित शिकायत में कहा है कि मामला तत्काल साइबर सेल को भेजकर आरोपी की पहचान की जाए और उसके खिलाफ कानूनी व तकनीकी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि किसी सरकारी अधिकारी की पहचान का इस तरह गलत इस्तेमाल अपराध है। ऐसे मामलों पर तुरंत रोक लगाना जरूरी है, क्योंकि इससे अफसरों की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचता है।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब डीसी शिमला के नाम का फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाया गया हो। जुलाई 2024 में भी डीसी शिमला अनुपम कश्यप के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट तैयार किया गया था। तब भी डीसी अनुपम कश्यप ने पुलिस में दर्ज करवाई थी और साइबर पुलिस ने जांच भी की थी। लोगों को तब भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई थी, ताकि कोई भी अनजान नंबर से आने वाले संदिग्ध संदेशों में न फंसे।

अब एक वर्ष 4 माह बाद फिर वैसी ही घटना सामने आना इस बात का संकेत है कि साइबर अपराधी लगातार अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं और चोरी-छिपे जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। शिमला पुलिस इसकी जांच में जुट गई है और साइबर सेल को नंबर तथा प्रोफाइल का तकनीकी विश्लेषण सौंपा जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक