राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
रांची: आगामी 28 फरवरी से शुरू हो रही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की दो दिवसीय झारखंड दौरे की तैयारियों को लेकर राज्य के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन के दौरान व्यवस्था की बिंदुवार जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी।
28 फरवरी को राष्ट्रपति दोपहर के 4:40 से लेकर साढ़े 5 बजे तक सेंट्रल यूनिवर्सिटी के चेरी-मनातू कैंपस में दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। इसी दौरान वे नये भवनों का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अगले दिन राष्ट्रपति गुमला जिले के विशुनपुर में विकास भर्ती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिसके बाद वे देवघर के लिए रवाना हो जायेंगे, जहाँ राष्ट्रपति बाबाधाम में पूजा-अर्चना करेंगे।


इस बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी कमल नयन चौबे, प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, नितिन मदन कुलकर्णी, सचिव केके सोन, प्रवीण टोप्पो, हिमानी पांडेय, एडीजी अजय कुमार सिंह, रांची के उपायुक्त और वरीय आरक्षी अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद rhe। वहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलों के उपायुक्त और प्रमंडलीय आयुक्त भी जुड़े।
Related Posts

Latest News

