बगोदर: ट्रक पलटा, बाल- बाल बचा चालक
On
बगोदर: बगोदर बाजार स्थित अशोक मेडिकल के समीप शनिवार की अहले सुबह मिनी ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक बाल बाल बच गया। घटना के संबध में बताया जाता है कि बरकट्टा की और से आ रही है एक मिनी ट्रक जिसका अगला टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकरायी व विपरीत दिशा में पलट गई। इस बाबत सवार ट्रक चालक रोहित कुमार को चोट आयी। चालक रोहित कुमार ने बताया कि उक्त ट्रक में फोर्स कंपनी से जुड़ी घेरूलू समान ग्वालियर से कोलकाता ले जाया जा रहा था, जहां ट्रक जीटी रोड बगोदर बाजार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना अहले सुबह ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पंहुची बगोदर पुलिस ने ट्रक को क्रेन के सहारे सीधा कर आवागमन को दुरुस्त कराया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









