बगोदर: ट्रांसफार्मर खराब होने से लोग परेशान
On
बगोदर: भीषण गर्मी में चिरुवा मस्जिद टोला का ट्रांसफार्मर बीते चार दिनों से खराब है। इस बाबत आसपास के लोग बेहाल हैं। पूर्व मुखिया रफीक अंसारी ने बताया कि डेढ़ साल पूर्व चिरुवा मस्जिद टोला में बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिसे ग्रामीणों ने अपने सहयोग से मरम्मत किया गया। और बिजली आरंभ किया गया। वहीं इस बार पुनः खराब हो जाने से टोले के लोग चार दिन से अंधेरे में है। इसे लेकर ग्रामीणों ने सहायक अभियंता विधुत अवर प्रमंडल डुमरी को आवेदन देकर खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है।
ताकि बिजली समस्या से मुक्ति मिल सके। वहीं पूर्व मुखिया रफीक अंसारी ने कहा कि आगामी 15 अप्रैल से चिरुवा मजार में लगने वाले मेला आरंभ होने वाला है। जिस मेले में पूरे देश भर से लोग पहुंचते हैं। अगर इस हाल में बिजली ट्रांसफार्मर विभाग के नहीं लगाया जाता है। तो मेले में आने वाले लोगों के बीच पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसे लेकर विभाग खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की पहल करे। आवेदन में नजमा खातून, हेदर अंसारी, मुस्कान खातून, अब्दुल रहमान, मस्तान आलम, दिलचांद, सुल्तान अंसारी, नूर मोहम्मद समेत अन्य का हस्ताक्षर है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







