बाबूलाल मरांडी ने कोटा में फंसे झारखंड के बच्चों को सीएम से वापस प्रदेश लाने की मांग की

बाबूलाल मरांडी ने कोटा में फंसे झारखंड के बच्चों को सीएम से वापस प्रदेश लाने की मांग की

 

रांची  : विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि जिस तरह दूसरे प्रांत की राज्य सरकारें राजस्थान के कोटा में पढने वाले अपने यहां के बच्चों को सुरक्षित ले जा रही हैं, उसी तरह झारखंड सरकार भी वहां पढ रहे अपने यहां के बच्चों को सुरक्षित वापस प्रदेश लाए. उन्होंने कहा है विभिन्न प्रांतों के बच्चे बड़ी संख्या में वहां पढते हैं. लाॅकडाउन के लंबा खींचने से उनकी परेशानी काफी बढ गयी है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा है जब दूसरे सूबे के बच्चे अपने प्रदेश लौट रहे हैं तो अपने यहां के बच्चों को इस संकट की घड़ी में फंसा हुआ देश कर उनके परिजनों की मनोदशा को समझा जा सकता है.

मरांडी ने कहा है कि न सिर्फ कोटा से बल्कि अन्य राज्यों में भी लाॅकडाउन के कारण फंसे हुए छात्र-छात्राओं को भी अविलंब वापस लाने की दिशा में पहल की जाए. उन्होंने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर बड़े वाहनों से अधिकारियों को वहां भेजें और बच्चों को वापस लाएं.

यह भी पढ़ें: Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर

बाबूलाल मरांडी ने इसके साथ ही इलाज कराने महानगरों व दूसरे प्रांतों में गए लोगों के वहीं फंसे होने का जिक्र करते हुए उन्हें व प्रवासी मजदूरों को भी सूबे में लाने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें: Koderma News: पथलडीहा पंचायत भवन में नशामुक्ति को लेकर विशेष विधिक जागरूकता शिविर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त