आशुतोष की अनोखी पहल से कोरोना खिलाफ कलाकार दे रहे हैं सुरमयी संदेश

आशुतोष की अनोखी पहल से कोरोना खिलाफ कलाकार दे रहे हैं सुरमयी संदेश

 

रांची : पूरे देश में लॉकडाउन जारी है. सब अपने अपने घरों में बंद हैं. कोरोना योद्धा लगातार इस बीमारी से लोगों को सुरक्षित रखने में अपना जान जोख़िम में डाल रहे हैं. ऐसे विषम परिस्तिथि में रांची के एक युवा आशुतोष द्विवेदी ने राष्ट्रीय कला मंच पर ऑनलाइन सुर संगम कार्यक्रम की शुरुआत करायी. इसके माध्य्म से कलाकार कोरोना से बचने के लिए लोगों से अपनी कला के जरिए अपील कर रहे हैं. यह कार्यक्रम सफल भी हो रहा है.

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लगाए गए लॉकडाउन में हर कोई अपने घरों में कैद है. चाहे वो आम इंसान हो या कोई खास हस्ती. सबने अपना बहुमूल्य योगदान देकर देश को इस बीमारी से लड़ने की हिम्मत दी है.

ऐसे में मंच ने सभी कलाकारों से अपील कर संदेश देने को कहा. मंच के फ़ेसबुक पेज पर हर दिन कोई न कोई हस्ती आती रही और देशवासियों को जागरूक करती रही. कभी बिहार के भोजपुरी कलाकार तो कभी झारखंड के मशहूर कलाकार.

यह भी पढ़ें: Ranchi News: स्वस्थ जीवन और दीर्घायु का मंत्र है योग : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

मंच ने इस कड़ी में ऑनलाइन सुर संगम कार्यक्रम करके दर्शकों को एक बेहतर प्रोग्राम दिया और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से यह साबित कर दिया की कला बंद घरों में जाकर भी लोगों को जागरूक कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास

समाज के लिए है आईना

समाज के लिए कलाकर एक आईने की तरह होते हैं, जो अपनी कला के जरिए समाज के एक बड़े तबके को जागरूक करने का काम करते हैं. राष्ट्रीय कला मंच के सुर संगम कार्यक्रम के कई मायनों में इन कलाकारों के लिए एक प्लेटफार्म है, जिसके जरिए लोगों से सीधे तौर पर रूबरू हो रहे हैं. उनको संदेश भी दे रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में कलाकार लगातार जुड़ रहे हैं.

मंच के सुर संगम कार्यक्रम के साथ भोजपुरी गायिका देवी, विनय आनंद, पवन सिंह, संजय महानंद, इंदु सोनाली, मैथिली ठाकुर, भवानी पांडेय, सीपी भट्ट, नागपुरी पद्मश्री मुकंद नायक, मृणालनी अखोरी, जोयती साहू, विपुल नायक, विजय प्रभाकर समेत रांची विश्विद्यालय के कुलसचिव अमर कुमार चौधरी, प्रो आनंद कुमार ठाकुर समेत 101 कलाकारों ने अपनी कला को बेहतरीन तरीके से रखा.

अशुतोष द्विवेदी की अहम भूमिका

राष्ट्रीय कला मंच के सुर संगम कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र नेता सह राष्ट्रीय कला मंच के संयोजक अशुतोष द्विवेदी ने बेहतरीन तरीके से काम किया है. लगातार लॉकडाउन के पहले चरण के बाद से ही यह कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा है और अब लॉकडाउन के दूसरे चरण तक यानी तीन मई तक इस कार्यक्रम को चलाने की प्लानिंग राष्ट्रीय कला मंच ने किया है. इस विकट परिस्थिति के दौरान लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए लोगों को जागरूक करने का काम भी ये कलाकार कर रहे हैं, जो एक सराहनीय पहल है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक