रांची के अखबार : कोरोना संक्रमित शिबू सोरेन गुरुग्राम मेदांता ले जाए गए, दुमका-देवघर रोड पर हादसे में छह की मौत
रांची : प्रभात खबर ने लीड खबर झामुमो अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य शिबू सोरने को गुरुग्राम मेदांता में शिफ्ट किए जाने के संबंध में दी है. शिबू सोरेन कोरोना से पीड़ित हैं और उन्हें सड़क मार्ग से बोकारो ले जाया गया और वहां से राजधानी ट्रेन से दिल्ली ले जाया गया, जहां से मेदांता शिफ्ट किया जाएगा. 76 वर्षीय शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. उन्हें पहले रांती मेदांता शिफ्ट किया गया था. उनकी हालत स्थिर है, लेकिन फेफड़े में संक्रमण मिला है. शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन भी कोरोना से संक्रमित हैं और होम आइसोलेशन में रांची में उनका इलाज हो रहा है. शिबू सोरेन को बोकारो स्टेशन तक छोड़ने के लिए उनके पुत्र व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सड़क मार्ग से साथ गए.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रमुख और झारखंड के पूर्व CM @ShibuSorenJMM को रांची के मेदांता अस्पताल से दिल्ली ले जाया जा रहा है
मेरे पिता स्थिर हैं इनकी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री है। साल भर से इनका रेगुलर चेक अप नहीं हुआ था इसलिए दिल्ली शिफ्ट कर रहे हैं: CM @HemantSorenJMM pic.twitter.com/XiY4v0XOcy— ZEE HINDUSTAN (@Zee_Hindustan) August 25, 2020

यह खबर है कि राजीव अरुण एक्का को गृह विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है, वे इस वक्त मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव हैं. अखबार ने एक खबर दी है कि लाॅकडाउन व कोरोना संक्रमण के बीच बच्चों को पढाने के लिए शिक्षक टोलों मुहल्लों में जाएंगे. एक खबर है कि एनटीए ने कहा है कि तय समय पर ही जेइइ मेन व नीट की परीक्षाएं होंगी. सरकार ने यह प्रस्ताव तैयार किया है कि निजी अस्पताल कोरोना इलाज के नाम पर एक दिन में 18 हजार से अधिक नहीं वसूल सकेंगे. एक खबर है रिटायर्ड ने सरकार के खाते के 40 लाख अपने खाते में डाले. सुरेंद्र झा नाम रिटायर्ड रेंजर पर यह आरोप लगा है. इनामी नक्सली जीतराय मुंडा सहित सात नक्सलियों की गिरफ्तारी की खबर है. जीतराय पर पांच लाख का इनाम था.
अखबार ने अपने कवर पेज दो पर भारत नेट सेवा के हाल पर लीड स्टोरी की है. इसका शीर्षक है: योजना हुई फेल: 90 फीसदी पंचायतों में नहीं पहुंची नेट सुविधा. देवघर-दुमका रोड हादसे की खबर अखबार ने दी है कि चावल लदा ट्रक एक कार पर पलट गया जिससे कार पर सवार छह लोगों की मौत हो गयी. बिहार चुनाव की खबर है कि टिकट के लिए राजद पहुंचा 50 अफसरों सहित 900 का बायोडाटा. खूंटी से एक खबर है कि एक 12 वर्षीय बेटे ने मामूली विवाद में अपने 40 वर्षीय पिता की हत्या कर दी. अखबार ने एक स्टोरी की है कि महानगरों व औद्योगिक राज्यों में किस तरह विमान से अब कंपनियां अपने पुराने श्रमिकों को बुला रही हैं. इसका शीर्षक है: कभी सड़क पर छोड़ दिया था, अब प्लेन से वापस बुला रहीं कंपनियां. 105 वर्षीया वृद्ध को घर जाकर बैंक मैनेजर ने पैसे दिये यह खबर भी अखबार ने दी है. इस अखबार ने ही खबर दी थी कि गढवा के रंका की उक्त बुजुर्ग महिला को पहले संक्रमण के डर से बैंक में घुसने नहीं दिया गया था.
हिंदुस्तान ने भी शिबू सोरेन को इलाज के लिए गुरुग्राम ले जाने को लीड खबर बनाया है और हेडिंग दिया है शिबू सोरेन की हालत स्थित, इलाज के लिए दिल्ली रवाना. अखबार ने जमशेदपुर से एक खबर दी है कि कोविड केयर सेंटर में महिला सिपाही से रेप किया गया. 20 अगस्त की घटना है और 24 अगस्त को थाने में शिकायत के बाद आरोपी सिपाही अनिल सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. अखबार ने पुलवाामा हमले में एनआइए द्वारा चार्जशिट दायर किए जाने की खबर दी है और लिखा है कि इसमें जैश का हाथ है. एक खबर है कि नेशनल हाॅकी खिलाड़ी गुरुशरण ने फांसी लगाकर जान दे दी. राज्य में कोरोना से फिर 12 मौतें हुई हैं और 1056 नए मामले मिले हैं. खूंटी में नक्सलियों की गिरफ्तारी व दुमका-देवघर मार्ग पर हादसे की खबर भी अखबार ने पहले पन्ने पर प्रमुखता से दी है.
Related Posts

Latest News


