रांची के अखबार : लाॅकडाउन 2 में जरूरी सेवाओं को सर्शत छूट, खूंटी में युवक की पीट कर हत्या, मानसून में देर, और जानें
प्रभात खबर की लीड खबर है : आइटी, ई-काॅमर्स और कुरियर कंपनियां खुलेंगी, कृषि क्षेत्र में बढा छूट का दायरा. अखबार ने लिखा है लाॅकडाउन फेज – 2 शुरू हो गया है और इसके लिए नयी गाइडलाइन जारी की गयी, 20 से कई सेवाओं में ढील मिलेगी और बाकी पर पाबंदी जारी रहेगी. अखबार ने लिखा है कि झारखंड में रांची व बोकारो कोरोना का कलस्टर माना गया है. केंद्र ने 170 जिलों को कोरोना के हाॅटस्पाट के रूप में चिह्नित किया है, जिसमें इनका नाम शामिल है. जबकि 207 जिले संभावित हाॅटस्पाट के दायरे में हैं. इमरजेंसी सेवा के दफ्तरों में काम जारी रहेगा. कामकाज के दौरान सीनियर अफसरों की मौजूदगी अनिवार्य होगी. पलंबर, मीट-मछली, मैकेनिक, फल-सब्जी की दुकानें खुलेंगी. कोल व माइन सहित कुछ अन्य सेक्टरों को कामकाज की छूट मिलेगी. रांची से एक खबर है कि लाॅकडाउन 2 में छूट दिए जाने से उद्योग व खदानों में 15 लाख लोगों को वापस रोजगार मिलेगा. एक खबर है कि लाॅकडाउन के उल्लंघन की खबर पर हाइकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. अखबार ने हिंदपीढी में बार-बार लाॅकडाउन संबंधित खबरें अखबार में छपने पर स्वतः संज्ञान लिया है. अखबार ने लिखा है कि हिंदपीढी में कोरोना का एक और मरीज मिलने से राज्य में मरीजों की संख्या 28 हो गयी. अबतक हिंदपीढी में 14 मरीज मिले हैं. एक खबर है कि टीवी देख तीन धनुष के खेल में रांची के एक 10 साल के बच्चे शिवम का आंख घायल हो गया.
हिंदुस्तान ने भी लाॅकडाउन 2 की खबर को लीड बनाया है और इसे शीर्षक दिया है : जरूरी सेवाओं में सोमवार से सशर्त छूट. यह उल्लेख है कि देश के 170 जिले को कोरोना के रेड लिस्ट में रखा गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अफसरों को सख्त निर्देश है कि राज्य में कोरोना के नए हाॅटस्पाट नहीं बनने दें. अबतक रांची का हिंदपीढी व बोकारो का तेलो दो हाॅटस्पाट बन चुके हैं. हाइकोर्ट की खबर है कि लाॅकडाउन में ढिलाई पर कोर्ट सख्त. यह मामला प्रकाशित खबरों को स्वतः संज्ञान में लेने का है. खूंटी के सोयको थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह गांव की एक खबर है कि यहां गांव में घुसे एक अनजान व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. यह खबर है कि कोरोना में एक और कोरोना पाॅजिटिव मिला है. वहीं, बाॅटम में अखबार ने स्टोरी दी है कि अगर आप मोटे हैं तो कोरोना वायरस से चैकन्ने रहिए.



