रांची के अखबारों की सुर्खियां, पद्मश्री सिमोन उरांव पर ‘श्वेत पत्र’, आलमगीर संसदीय कार्य मंत्री, अन्य खबरें


हिंदुस्तान ने इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले को लीड खबर बनाया है. ईरान के सबसे ताकतवर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के अगले दिन यह कार्रवाई की गयी. डोनाल्ड ट्रंप का आरोप है कि कासिम सुलेमानी ने दिल्ली से लंदन तक आतंकवादी साजिश रची थी. हिंदुस्तान ने खबर दी है कि आज से रांची का मौसम साफ हो जाएगा. अखबार ने खबर दी है कि सूबे के नये चुने गए विधायक कल शपथ ग्रहण करेंगे. सरफराज अहमद स्पीकर की दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि आलमगीर आलम को संसदीय कार्य मंत्री बनाए जाने की संभावना है. इस अखबार ने खबर दी है कि ननकाला साहिब हमले के खिलाफ देशभर में गुस्सा है. लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया है. खबर है कि वर्द्धमान रेलवे स्टेशन का हिस्सा गिरा, जिसमें पांच घायल हो गए. अखबार ने बाॅटम स्टोरी दी है: मुख्यमंत्री आज भोगनाडीह में लगाएंगे पहला जनता दरबार.
दैनिक जागरण ने लीड खबर पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे के संदर्भ में बनायी है. इस पर केंद्र सरकार का बयान है: ननकाना साहिब पर हमला सीएए विरोधियों के लिए सबक. अखबार ने लिखा है कि पाकिस्तान की घटना को लेकर देश में गुस्से का माहौल है. इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन भी हुआ है. जमशेदपुर में 14 जनवरी तक के लिए धारा 144 लागू कर दी गयी है. अखबार ने खबर दी है कि कैट का रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें 10 को 100 परसेंटाइल आया है. अखबार ने खबर दी है कि आलमगीर आलम बने झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री. अखबार ने लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर खबर दी है कि ढाई महीने बाद उनका स्वास्थ्य बुलेटिन जारी हुआ, स्वास्थ्य सामान्य है.
दैनिक भास्कर ने खबर दी है कि आज से मौसम छंट जाएगा, लेकिन पारा चार डिग्री तक गिरेगा. अखबार ने खबर दी है कि सिस्टम लोगों को प्याज के आंसू रूला रहा है. अखबार के अनुसार, चार जनवरी को प्याज की आवक चार ट्रक थी, फिर भी कीमत 80 रूपये किलो है. अखबार ने खबर दी है कि तीसरे दिन भी टीवीएनएल की एक यूनिट ठप है.
Related Posts

Latest News

