रांची के अखबारों की आज की सुर्खियां : बाबूलाल की पार्टी पर फिर गहराया संकट

रांची के अखबारों की आज की सुर्खियां : बाबूलाल की पार्टी पर फिर गहराया संकट

 

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वालों अखबारों में मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खबरें छायी हुई हैं. प्रभात खबर ने हेमंत सोरेन के 29 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लीड खबर बनाते हुए लिखा है इसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य दिग्गज शामिल होंगे. अखबार ने इसके साथ ही हेमंत सोरेन की उस अपील को टाॅप बाॅक्स में छापा है जिसमें उन्होंने मुलाकातियों से कहा है कि वे बुके नहीं बुक लेकर उनसे मिलने आयें.

 

प्रभात खबर ने पहले पन्ने पर एक खबर छापी है कि बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा पर फिर टूट का खतरा मंडराया. अखबार के अनुसार, बंधु अभी दिल्ली में हैं और कांग्रेस नेताओं ने उनसे खुद के खेमे में शामिल होने के लिए संपर्क साधा है, वहीं पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव से भी संपर्क साधा है. यानी अगर ये दोनों नेता टूटते हैं तो मरांडी अपनी पार्टी के अकेले विधायक बच जाएंगे. ध्यान रहे कि उनकी पार्टी का विधायक दल बार-बार सरकार गठन के बाद टूटता रहा है. सरकार की ओर से अनट्रेंड शिक्षकों को तुरंत कार्यमुक्त करने का आदेश उपायुक्तों को दिया गया है. अनुकंपा पर नियुक्त शिक्षक अनट्रेंड हैं.

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: पंचकठिया CSP से दिनदहाड़े 3.30 लाख की लूट, हेलमेटधारी बदमाश फरार

प्रभात खबर ने एक खबर दी है कि कई तरह के बदलावों के साथ नये साल की शुरुआत होगी, जिसे हममेें से हरेक व्यक्ति को अपनाना होगा. अखबार ने खबर दी है कि चारा घोटालेबाजों से 196.4 किलो सोना 1.7 करोड़ रुपये सरकार को मिलेंगे. अखबार ने खबर दी है कि अब एसबीआइ के एटीएम से रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक एटीएम से पैसे निकालने के लिए ओटीपी की आवश्यकता होगी, यह ओटीपी 10 हजार से अधिक की निकासी पर चाहिए होगा.

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?

हिंदुस्तान ने अप्रशिक्षित शिक्षकोें की सेवा समाप्ति की खबर को प्रमुखता दी है. यह कार्रवाई शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत की गयी है और इस संबंध में सभी जिलों को पत्र भेजा गया है. अखबार ने अमित शाह का वह बयान छापा है कि राहुल गांधी यह साबित करेें कि नागरिकता संशोधन कानून कैसे लोगों की नागरिकता छिनेगा. वहीं, राहुल गांधी का बयान है: एनपीआर एवं एनआरसी गरिब लोगों पर टैक्स.

हिंदुस्तान ने अप्रशिक्षित शिक्षकोें की सेवा समाप्ति की खबर को प्रमुखता दी है. यह कार्रवाई शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत की गयी है और इस संबंध में सभी जिलों को पत्र भेजा गया है. अखबार ने अमित शाह का वह बयान छापा है कि राहुल गांधी यह साबित करेें कि नागरिकता संशोधन कानून कैसे लोगों की नागरिकता छिनेगा. वहीं, राहुल गांधी का बयान है: एनपीआर एवं एनआरसी गरिब लोगों पर टैक्स.

दैनिक जागरण ने लीड खबर दी है : अभी मंत्रियों के नामों पर सहमति नहीं, हेमंत सोरेन लेंगे शपथ. अखबार ने लिखा है कि अभी सांकेतिक तौर पर झाुममो एवं कांग्रेस से एक-एक मंत्री शामिल किए जा सकते हैं. अखबार ने कैबिनेट की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर निर्णय लेने का आकलन किया है. लिखा है कि आरक्षण पर हेमंत सरकार पहली कैबिनेट में फैसला कर सकती है, जिसके तहत आदिवासी को 28 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत व एससी को 12 प्रतिशत आरक्षण दिया जा सकता है. महिलाओं को नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण एवं 500 जगहों पर पांच रुपये में दाल-भात केंद्र एवं 10 रुपये में कपड़े देने का फैसला लिया जा सकता है.

दैनिक भास्कर ने ठंड के प्रकोप को लीड खबर बनाया है और लिखा है कि रांची का पारा छह डिग्री पर है और छह लोगों की मौत हो गयी. अखबार ने लिखा है आज व कल तापमान चार डिग्री तक पहुंच सकता है. अखबार के अनुसार, ट्रेनें नौ घंटे तो विमान डेढ घंटे तक विलंबित हैं. अखबार ने लिखा है कि हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में छह मुख्यमंत्री एवं पांच पूर्व मुख्यमंत्री आएंगे. वहीं, कांगे्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव से आर्चबिशप ने जल्द सरना धर्म कोड लागू करने की मांग की है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक