रांची के अखबारों की बड़ी खबरें : हेमंत बोले इस साल सावन मेला नहीं, छठी जेपीएससी में तोड़े गए नियम

रांची के अखबारों की बड़ी खबरें : हेमंत बोले इस साल सावन मेला नहीं, छठी जेपीएससी में तोड़े गए नियम

प्रभात खबर ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हवाले से खबर दी है कि इस साल सावन मेला नहीं लगेगा. उन्होंने देवघर से आए पंडा धर्मरक्षिणी सभा के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया. उन्होंने इस फैसले के लिए बाबा बैद्यनाथ से माफी मांगी. ऐसा निर्णय कोरोना संक्रमण की वजह से लिया गया है. उधर, इस मामले को लेकर हाइकोर्ट में दायर एक याचिका पर सुनवाई पहले ही पूरी हुई है, जिस पर कल यानी तीन जुलाई को फैसला आना है.

अखबार ने छठी जेपीएससी में नियम तोड़ कर किए गए चयन की खबर दी है और लिखा है कि नेत्रहीनों के लिए आरक्षित सीटों पर आंख वालों का चयन हुआ. छठी जेपीएससी परीक्षा में कई नियम तोड़े गए हैं, जिस पर विवाद बढ रहा है.

भारतीय रेल ने 109 रूटों पर 151 निजी ट्रेनों को चलाने की योजना को औपचारिक मंजूरी दे दी है. ये ट्रेनें हवाई जहाज जैसी सुविधा से युक्त होंगी.

अब भारत के हाइवे प्रोजेक्ट में चीनी कंपनियों को प्रवेश नहीं मिलेगा. केंद्र सरकार ने 59 चीनी एप बैन करने के बाद यह निर्णय लिया है. सड़क निर्माण मंत्री नितिन गडकरी ने यह एलान किया है. चालू प्रोजेक्ट पर भी यह नियम लागू होगा.

यह भी पढ़ें: 22 डिसमिल जमीन के लिए खून-खराबा! भतीजे ने चाचा को सीने में मारी गोली

रांची से एक खबर है कि आनलाइन स्टांप शुल्क से जमीन की रजिस्ट्री होगी.

यह भी पढ़ें: शहीद जवानों के बच्चों का भविष्य संवारेगी हेमंत सरकार, रांची में खुलेगा हाईटेक ‘दिशोम गुरू शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’

एक खबर है कि झारखंड स्थापना दिवस 2016 के आयोजन में गड़बड़ी की आशंका है. दो ही दिन में पूरे राज्य में बांट दी गयी थी 33 लाख की टाॅफी और पांच लाख टी शर्ट.

एक खबर है कि झारखंड में कोरोना से सर्वाधिक संक्रमित प्रवासी महाराष्ट्र से आए और दिल्ली दूसरे नंबर पर है.

कोल इंडिया की वार्ता टूट गयी है और आज से हड़ताल होने की खबर भी अखबार ने दी है.

चतरा के कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल बांव के सोमारी भुइयां नामक मजदूर ने बेरोजगारी व कर्ज की वजह से आत्महत्या कर ली.

हिंदुस्तान अखबार ने खबर दी है कि शांति वार्ता के बीच चीन ने सीमा पर तैनाती बढा दी है. उसने 20 हजार सैनिक तैनात कर दिए हैं. अखबार के अनुसार, तनाव घटाने पर सहमति है लेकिन पीछे हटने पर पेंच है.

रिम्स मेडिकल वार्ड में फिर कोरोना संक्रमित मिला है.

मैट्रिक व इंटर का परीक्षा परिणाम अगले सप्ताह आएगा.

एक खबर है कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं के खर्च पर लगी रोक हटा ली गयी है.

दैनिक जागरण ने खबर दी है कि वार्ता विफल होने की वजह से कोयला उद्योग में आज से तीन दिन की हड़ताल होगी.

अखबार ने लीड खबर सड़क निर्माण परियोजना में चीनी कंपनी को बैन किए जाने को बनाया है. वहीं, प्रमुखता से यह खबर भी है कि इस साल देवघर में सावन मेला का आयोजन नहीं होगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक