60 पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी सम्मानित

60 पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी सम्मानित

रांची: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस अलंकरण परेड समारोह में 60 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को राज्यपाल पदक, मुख्यमंत्री वीरता पदक और सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। राजधानी रांची के जैप-1 ग्राउंड में आहूत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीएस डाॅ डीके तिवारी ने इन्हें मेडल प्रदान किया। इस दौरान प्रदेश के डीजीपी कमल नयन चौबे सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

समारोह में 60 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। तीन को राज्यपाल विशिष्ट सेवा पदक  30 को मुख्यमंत्री वीरता पदक और 27 को सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक से नवाजा गया। जैप वन ग्राउंड में गुरुवार आयोजित समारोह में सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल विशिष्ट सेवा पदक से विपुल शुक्ला (आइजी मुख्यालय), अरविंद कुमार (डीएसपी मुख्यालय, चाईबासा) और अनिमेश कुमार गुप्ता (डीएसपी, सीआइडी) को अलंकृत किया गया।

इस मौके पर 30 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया। इनमें विपुल पांडेय (एएसपी, लातेहार), नितिन खंडेलवाल (एसडीपीओ, बाघमारा), दिग्विजय सिंह और केश्वर साहू (दोनों इंस्पेक्टर), सदानंद सिंह, आलोक कुमार दुबे, अवधेश कुमार, पप्पू शर्मा, विनोद राम, अनिल कुमार तिवारी, शशि शेखर कुमार, संजीव कुमार (सभी एसआइ), रामविलास महतो व फिलिप कुजूर (दोनों एएसआइ), अनुज कुमार सिंह (हवलदार), अशोक कुमार, याकूब सुरीन, मनीष राय, रितेन प्रधान, राजकुमार सिंह, सुमन क्षेत्री, पाताल हेम्ब्रम, चंदन कुमार, धनंजय कुमार, जोरोंग सुरीन, परमेंद्र कुमार, राजू साहु, जगन्नाथ लकड़ा, पंकज तिर्की व राजू कुमार रजक (सभी आरक्षी) शामिल हैं।

झारखंड पुलिस पदक के सम्मान से पंकज कंबोज (डीआइजी), ए विजयालक्ष्मी (एसपी), नवल शर्मा (डीएसपी), इम्तेयाज अहमद, संजीव कुमार झा, रामायण मुर्मू, नरेश प्रधान व सत्येंद्र मिश्रा (सभी एसआइ), लालमणी प्रजापति, राजेंद्र नाथ मुंडा, मनमन सिंह चांपिया व सरयू प्रसाद (सभी एएसआइ), सर्वजीत कुमार व सिकंदर राम (दोनों हवलदार), धीरज दियाली, कुल बहादुर श्रेष्ठ, मीन बहादुर खत्री, धर्मेंश तिर्की, गोविंद राम, अलबिनुस कच्छप, संतोष कुमार राय, आलोक कुमार रजक, बोवास होरो, संजीव कुमार मुंडा, रविकांत मिश्र, विक्रांत शंकर झा व हैदर अली (सभी आरक्षी) सम्मानित किये गए।

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE : अप्रैल से शुरू हो गया सत्र, लेकिन जून तक नहीं तय हुआ झारखंड का शिक्षा बजट! RTI में बड़ा खुलासा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर