Bokaro news: झारखंड विस चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने किया बड़ा ऐलान, बोले शक्ति से लड़ेंगे चुनाव

गठबंधन के बाहर से चुनाव लड़ने की स्थिति भी साफ हो जाएगी: चिराग

Bokaro news: झारखंड विस चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने किया बड़ा ऐलान, बोले शक्ति से लड़ेंगे चुनाव
चिराग पासवान (फाइल फ़ोटो)

सड़क मार्ग से रांची से धनबाद जाने के क्रम में बोकारो पहुंचे चिराग पासवान ने कहा है कि झारखंड में होने वाले चुनाव में लोजपा पूरी शक्ति से चुनाव लड़ेगी।

बोकारो: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में लोक जनशक्ति पार्टी ने भी ताल ठोक कर मैदान में कूद पड़ी है रांची से धनबाद जाने के क्रम में बोकारो पहुंचे भारत सरकार केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता चिराग पासवान का नया मोड़ में भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत में जेसीबी के मार्फत पुष्प वर्षा की गई, नया मोड़ के बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और जमकर नारेबाजी की गई‌।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अपने नेता का स्वागत किया और उन पर पुष्प वर्षा की। सड़क मार्ग से रांची से धनबाद जाने के क्रम में बोकारो पहुंचे चिराग पासवान ने कहा है कि झारखंड में होने वाले चुनाव में लोजपा पूरी शक्ति से चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड में उनके पिता राम विलास पासवान के अपने जनाधार रहे हैं और पार्टी आज मजबूत स्थिति में खड़ी है। इसलिए उन्हें उम्मीद है कि नोटिफिकेशन आते आते तक सारी स्थितियां ठीक हो जाएगी और गठबंधन में या गठबंधन के बाहर से चुनाव लड़ने की स्थिति भी साफ हो जाएगी। उन्होंने साफ कह दिया है कि अगर गठबंधन से बात नहीं बनी तो लोक जनशक्ति पार्टी रामबिलास स्वतंत्र रूप से झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन तक गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना है या लोक जनशक्ति पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी सारा फैसला हो जाएगा। पूरी मजबूती से लोक जनशक्ति पार्टी अपने जन आधार को देखते हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका में होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha

Related Posts

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक