बोकारो: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, बेरमो विधायक ने आश्रितों को दी 50 हजार की आर्थिक मदद
हिट एंड रन मामले में 4 लाख व अन्य सुविधा दिलाने का भी आश्वासन
बोकारो: जिले के बेरमो स्टेशन के पास मंगलवार शाम हुए सड़क दुर्घटना में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत अंतर्गत कानीडीह ग्राम निवासी 45 वर्षीय लाल कुमार मुरमू पिता स्व. जुगल मांझी की मौत हो गई। घटना के समय मृतक जरीडीह बाजार से सिलाई सामग्री लेकर चलकरी लौट रहा था तो इसी दौरान बेरमो रेलवे स्टेशन के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात मारुति वैन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ओमनी समेत मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद चलकरी पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
घटना की सूचना पाकर गांधीनगर थाना प्रभारी पिंटू कुमार महथा, बेरमो इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, बेरमो अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, कांग्रेस नेता प्रवेश अख्तर, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर उर्फ झगरू, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल, चलकरी दक्षिणी पंचायत के मुखिया दुर्गा मांझी, झामुमो के भोलू खान रंजीत महतो जेबीकेएसएस के कमलेश महतो, सोनाराम मुर्मू, प्रमोद शर्मा, अशोक मंडल, अरुण गिरी, मोहन माझी, सुरेश मांझी, राजेश शर्मा, निमाई मंडल, झामुमो के दीपक महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Posts

Latest News

