मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन

मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के रक्षामंत्री रह चुके दिग्गज समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन हो गया।   मुलायम सिंह यादव बीते सप्ताह अधिक बीमार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें आइसीयू पर रखा गया था और डॉक्टर उनकी सघन चिकित्सा कर रहे थे। मेदांता अस्पताल ने अपने बयान में कहा है कि मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह, 10 अक्टूबर 2022 को सुबह 8.16 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हुआ।

मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर मुलायम सिंह को याद किया और अपनी शोक संवेदना प्रकट की। पीएम मोदी ने लिखा, जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव के साथ मेरी कई बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना…ओम शांति।

राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा – राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह के राजनीति में सबसे अच्छे संबंध थे। जब भी उनसे भेंट होती वे बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर बात करते। अनेक अवसरों पर उनसे हुई बातचीत मेरी स्मृति में सदैव तरोताजा रहेगी। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। उन्होंने यह भी लिखा कि मुलायम सिंह यादव ने कई वर्षाें तक उत्तरप्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement