साहिबगंज के कन्हैया स्थान पहुंचे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पाण्डेय, बोले- हर बार करूंगा दर्शन

पूजा-अर्चना और प्रसाद ग्रहण कर लिया आध्यात्मिक अनुभव

साहिबगंज के कन्हैया स्थान पहुंचे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पाण्डेय, बोले- हर बार करूंगा दर्शन
कन्हैया स्थान मंदिर में दर्शन-पूजन करते पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पाण्डेय।

झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डेय ने साहिबगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध कन्हैया स्थान मंदिर का दर्शन कर इसकी आध्यात्मिक आभा और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई।

साहिबगंज: भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के समापन सत्र में भाग लेने साहिबगंज पहुंचे झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डेय विश्व प्रसिद्ध चैतन्य महाप्रभु आगमन स्थल कन्हैया स्थान की आध्यात्मिक आभा से अभिभूत हो गए। उनके साथ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी तथा प्रदेश प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह-संयोजक प्रमोद कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे।

कन्हैया स्थान पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना मंडल, चंकी पाण्डेय, बैजनाथ मंडल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। मंदिर परिसर में पुजारी द्वारा यदुनाथ पाण्डेय का विधिवत पूजन एवं आरती कराई गई। इसके बाद उन्हें खीर का भोग-प्रसाद भी ग्रहण कराया गया।

मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वहां की आध्यात्मिकता, प्राकृतिक सौंदर्य और व्यवस्थाओं को देखकर गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं इससे पहले भी दो बार कन्हैया स्थान आ चुका हूं, लेकिन उस समय मंदिर परिसर इतना विकसित और आकर्षक नहीं था। वर्तमान स्वरूप को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। मां गंगा की कल-कल ध्वनि और यहां की प्राकृतिक छटा अद्भुत है। इस स्थान का आध्यात्मिक वातावरण मन को शांति प्रदान करता है। ऐसा लगता है कि जब भी मैं साहिबगंज आऊंगा, ईश्वर के दर्शन के लिए यहां अवश्य आऊंगा।

पूर्व सांसद के इस दौरे ने कन्हैया स्थान के धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व को एक बार फिर उजागर किया है। चैतन्य महाप्रभु के चरण पड़े इस पावन स्थल पर लगातार जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं का आना इसे पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत कर रहा है। उल्लेखनीय है कि कन्हैया स्थान सिर्फ मंदिर नहीं, साहिबगंज की आस्था और पहचान भी है।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में 9 प्रखंडों में खुले आम विक्रय केंद्र, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी हैदर गद्दी, शहर में खुशी की लहर
Sahebganj News: आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित
Sahebganj News: NSUI ने कुलपति को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र, शैक्षणिक मुद्दों पर जताया विरोध
Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की कृषि व पशुपालन विभाग की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका
Deoghar News: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मची सनसनी
Koderma News: अधिवक्ता सूरज सिन्हा की माताजी की पुण्यतिथि पर निराश्रितों के बीच बंटी खाद्य सामग्री
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने क्यों और कैसे बदली रणनीति
Hazaribagh News: एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश