Sahebganj News: ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने नीतीश पासवान को किया अरेस्ट
विशेष पुलिस आयुक्त अनिल शुक्ला ने किया पूरा खुलासा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड के साहिबगंज (जिरवाबाड़ी) से 22 वर्षीय नीतीश पासवान को गिरफ्तार किया है, जिसके तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI, गैंगस्टर सज्जाद भट्टी और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े हैं। पुणे में पकड़े गए कुख्यात अपराधी विजय शूटर के सुराग पर हुई इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां देश के खिलाफ रची जा रही बड़ी साजिश की जांच में जुट गई हैं।
साहिबगंज: झारखंड का शांत दिखने वाला साहिबगंज जिला अब अंतरराष्ट्रीय साजिश के नक्शे पर आ गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय नीतीश पासवान को गिरफ्तार किया है। आरोप बेहद संगीन हैं, इसके तार सीधे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े हैं।
स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त अनिल शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरा खुलासा किया। इस हाई-प्रोफाइल केस की शुरुआत पुणे से हुई, जहां पुलिस ने कुख्यात अपराधी विजय शूटर को दबोचा। गहरी पूछताछ में विजय शूटर टूटा और उसने इस पूरे सिंडिकेट की परतें खोल दीं। उसी के उगले सुरागों पर दिल्ली पुलिस की टीम झारखंड के साहिबगंज पहुंची। जाल बिछाया गया और जिरवाबाड़ी से नीतीश पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया।


बड़ा सवाल है कि 22 साल का लड़का, सकरोगढ़ जैसे छोटे इलाके से, सीधे ISI और सज्जाद भट्टी तक कैसे पहुंचा। ये सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा अलार्म है। जांच एजेंसियां अब ये पता लगा रही हैं कि झारखंड के बॉर्डर जिलों को टारगेट क्यों किया जा रहा है? देश के खिलाफ रची जा रही बड़ी साजिश की यह पहली परत है। सवाल ये भी है कि 22 साल का नीतीश इस खतरनाक खेल का मोहरा है या कोई बड़ा खिलाड़ी? स्पेशल सेल का शिकंजा कस रहा है, जल्द और खुलासे होंगे। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, और नाम सामने आएंगे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


