Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान

ऑपरेशन के बाद रक्त की कमी से गंभीर थी 25 वर्षीय उमा देवी की हालत

Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान

साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 14वीं बार रक्तदान किया। उन्हें सूचना मिली थी कि महाविद्यालय के एनसीसी के पूर्व केयरटेकर अंगद यादव की 25 वर्षीय बहन उमा देवी ऑपरेशन के बाद रक्त की कमी के कारण सदर अस्पताल में गंभीर स्थिति में हैं। सूचना मिलते ही प्रोफेसर प्रशांत अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। समय पर रक्त मिलने से मरीज को आवश्यक उप

साहिबगंज: मानवता की मिसाल पेश करते हुए साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार रक्तदान कर एक गंभीर मरीज की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर प्रशांत को दूरभाष पर सूचना मिली कि महाविद्यालय के नेशनल कैडेट कोर के पूर्व केयर टेकर अंगद यादव की बहन उमा देवी, उम्र 25 वर्ष, निवासी तलबन्ना, सदर अस्पताल में ऑपरेशन के बाद रक्त की कमी के कारण गंभीर स्थिति में हैं। सूचना मिलते ही प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और वहां रक्तदान किया। उनके रक्तदान से उमा देवी को समय पर इलाज मिल सका और वे गंभीर संकट से बाहर निकल सकीं।

Jharkhand Govt Ad
प्रोफेसर प्रशांत इससे पहले भी 13 बार जरूरतमंद मरीजों को रक्तदान कर चुके हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर वे लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन कराते हैं और कई गंभीर मरीजों की मदद कर चुके हैं। रक्तदान को लेकर वे छात्रों और युवाओं को भी प्रेरित करते रहते हैं। उनके इस सराहनीय कार्य पर महाविद्यालय परिवार के प्राचार्य, शिक्षकों और कर्मियों ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय परिवार ने कहा कि प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती का यह कदम समाज के लिए प्रेरणा है और यह साबित करता है कि एक व्यक्ति के प्रयास से भी कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक
Giridih News: लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब