साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार?

ऑटो, टोटो और अन्य वाहन रोजाना दुर्घटनाओं का हो रहे शिकार

साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार?
NH-80 की जर्जर सड़क पर बना बड़ा गड्ढा

साहिबगंज जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 का साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक का हिस्सा गंभीर बदहाली का शिकार है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण रोजाना ऑटो, टोटो और अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

साहिबगंज: साहिबगंज जिला में एनएच-80 का साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक का हिस्सा अब लोगों के लिए काल बनता जा रहा है। सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि रोजाना यहां ऑटो और टोटो पलटने की घटनाएं आम हो गई हैं। गड्ढों से भरी इस सड़क पर गुजरने वाले हर राहगीर और वाहन चालक को अपनी जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है। छोटे-बड़े वाहन उछलते-कूदते निकलते हैं, और जरा सी चूक होते ही हादसा तय है।

 यह सड़क कोई ग्रामीण कच्चा रास्ता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग- 80 है। बावजूद इसके सालों से इसकी मरम्मत नहीं हुई। न गड्ढे भरे गए, न सड़क चौड़ीकरण पर ध्यान दिया गया। नतीजा - हर दिन जाम, फिसलन और पलटती गाड़ियां। स्थानीय लोगों का गुस्सा अब फूट रहा है। उनका कहना है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? तब जाकर आंख खुलेगी?

राहगीरों और सामाजिक संगठनों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि इस खतरनाक हिस्से की तुरंत मरम्मत कराई जाए। सड़क को समतल कर सुरक्षा मानकों के अनुसार दुरुस्त किया जाए, ताकि रोजाना होने वाले हादसों पर लगाम लग सके। अब देखना यह है कि क्या राष्ट्रीय राजमार्ग- 80 की यह बदहाली किसी जनहानि के बाद सुधरेगी, या समय रहते प्रशासन कदम उठाकर आम जनता को राहत देगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

सदर अस्पताल साहिबगंज के रक्त कोष में 18 यूनिट रक्त उपलब्ध, जारी हुई नई सूची सदर अस्पताल साहिबगंज के रक्त कोष में 18 यूनिट रक्त उपलब्ध, जारी हुई नई सूची
Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग
पॉलीमर नोटों की ओर बढ़ता भारत, सुरक्षित और टिकाऊ मुद्रा की नई शुरुआत
गिरिडीह प्रशासन की संवेदनशील पहल, घर पहुंचकर BLO ने पूरा कराया गणना प्रपत्र
साहिबगंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वेद व्यास जयंती, गुरु सम्मान समारोह आयोजित
Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर रेड क्रॉस योग केंद्र में योग गुरुओं का सम्मान, शिष्यों ने किया अभिनंदन
गुरु पूर्णिमा पर नमामि गंगे घाट में गूंजा "हर-हर गंगे,'' दीपों से जगमगाया साहिबगंज
राजकीय श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ, AI तकनीक और डिजिटल शिकायत प्रणाली से लैस होगी व्यवस्था
Sahibganj News: बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देसी पिस्टल, 5 कारतूस और संदिग्ध पाउडर बरामद
गुरु-पदावली: गुरु महिमा पर चुन्नू साहा की भावपूर्ण कविता
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता आयोजित, आकाश हाउस बना विजेता
जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 13 की मौत; शॉपिंग मॉल धमाके में दो महिलाओं की गई जान