Ranchi News: भू-बंदोबस्त कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संदेश

जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने समारोह में की शिरकत

Ranchi News: भू-बंदोबस्त कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संदेश
रांची के भू-बंदोबस्त कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री।

रांची के भू-बंदोबस्त कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। जिला भू-बंदोबस्त पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में एसएसपी राकेश रंजन, डीडीसी संजय कुमार भगत, एसडीओ कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रांची: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची स्थित भू-बंदोबस्त कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। जिला भू-बंदोबस्त पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान जिला प्रशासन के पदाधिकारी, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने फहराया तिरंगा

ध्वजारोहण कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों और कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने भू-बंदोबस्त कार्यालय के सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से राष्ट्रहित और अपने दायित्वों के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: BIT मेसरा के पैंथियन’26 में 36 घंटे के राष्ट्रीय हैकाथॉन का हुआ आयोजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान