Chatra News: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CISF ने दिखाया सुरक्षा कौशल

हेड ऑफ प्रोजेक्ट आलोक कुमार त्रिपाठी ने फहराया तिरंगा, कर्मचारियों से ईमानदारी और सामूहिक जिम्मेदारी का आह्वान

Chatra News: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CISF ने दिखाया सुरक्षा कौशल
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के उड़ान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते हेड ऑफ प्रोजेक्ट आलोक कुमार त्रिपाठी।

टंडवा स्थित एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उड़ान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। हेड ऑफ प्रोजेक्ट आलोक कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में वंदे मातरम् और राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ तिरंगे गुब्बारों का विमोचन किया गया।

चतरा : टंडवा एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उड़ान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन, CISF एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे।

समारोह में एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के हेड ऑफ प्रोजेक्ट आलोक कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जीएम (O&M) अजय केरहर्कर, जीएम (Project) दीपक दलेई, जीएम (HR) नीरज रॉय और जीएम (TS) जुनैद जावेद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वसुंधरा लेडीज क्लब की अध्यक्ष ज्योत्सना त्रिपाठी, क्लब की वरिष्ठ सदस्य, CISF के डीसी सानुज कुमार और Fire के डीसी रमेश सिंह भी समारोह में शामिल हुए।

वंदे मातरम् की प्रस्तुति से हुआ समारोह का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि आलोक कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान तिरंगे गुब्बारों का विमोचन भी किया गया।

ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने CISF यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा बल के अनुशासन, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

यह भी पढ़ें: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत, तीसरा लापता

राष्ट्र निर्माण में सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर

अपने संबोधन में आलोक कुमार त्रिपाठी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण, सुरक्षा, ईमानदारी और सामूहिक जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

बच्चों ने दी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां

स्वतंत्रता दिवस समारोह में DAV पब्लिक स्कूल, टंडवा के विद्यार्थियों और बाल भवन वेलफेयर के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों में उत्साह और देशप्रेम का भाव भर दिया।

इस अवसर पर Power Excel Award, GM Meritorious Awards, Health Champion, Utkarsh Scholarship, Employee Suggestion Scheme और Medha Pratiyogita के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

CISF ने दिखाया सुरक्षा कौशल

समारोह का एक प्रमुख आकर्षण CISF द्वारा Fire Extinguishing Demonstration और Reflex Shooting Demonstration रहा। प्रदर्शन के दौरान CISF जवानों ने आग पर नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई, सुरक्षा, अनुशासन और दक्षता का प्रदर्शन किया। उपस्थित लोगों ने सुरक्षा बल के प्रदर्शन की सराहना की।

एकता और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का दिया संदेश

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा का स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, एकता और राष्ट्र के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता की भावना से ओत-प्रोत रहा। समारोह के माध्यम से कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान