स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा

गांधीनगर क्रीड़ांगन में CMD निलेंदु कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण, सुरक्षा बलों और विद्यार्थियों की परेड का किया निरीक्षण

स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा
CCL के गांधीनगर क्रीड़ांगन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते CMD निलेंदु कुमार सिंह

रांची में CCL ने 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया। गांधीनगर कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी क्रीड़ांगन में CMD निलेंदु कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। उन्होंने वीर शहीदों को नमन करते हुए CCL की ऊर्जा सुरक्षा, कोयला उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास में भूमिका पर प्रकाश डाला।

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। CCL मुख्यालय सहित कंपनी के सभी क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। मुख्य समारोह गांधीनगर कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी क्रीड़ांगन में हुआ, जहां CCL के CMD निलेंदु कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

समारोह में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, CISF के वरिष्ठ अधिकारी, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में CCL कर्मी मौजूद रहे।

शहीदों के पराक्रम को किया नमन

ध्वजारोहण के बाद CMD निलेंदु कुमार सिंह ने सुरक्षा बलों और विद्यार्थियों की परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के वीर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल आजादी का प्रतीक नहीं, बल्कि एक महान राष्ट्र के निर्माण के संकल्प का भी अवसर है। CCL देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ नए भारत के निर्माण और झारखंड के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: डीपीएस में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों की प्रतिभा ने बांधा समां

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में CCL की अहम भूमिका

CMD ने कहा कि ‘विकसित भारत-2047’ का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है। इसमें आत्मनिर्भरता, नवाचार, समावेशी विकास, पर्यावरणीय संतुलन और सामाजिक न्याय भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री व गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू का निधन

उन्होंने कहा कि CCL देश की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है और कंपनी उत्पादन क्षमता, आधारभूत संरचना तथा तकनीकी दक्षता को लगातार मजबूत कर रही है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक पिछले वर्ष की तुलना में कोयला उत्पादन में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और कंपनी अपने वार्षिक उत्पादन लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि मगध परियोजना की क्षमता 20 MTY से बढ़ाकर 24 MTY की जा रही है। इसके साथ नई परियोजनाओं, फॉरेस्ट लैंड डायवर्जन और रेल साइडिंग के विकास में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

पर्यावरण संरक्षण को भी दी प्राथमिकता

निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि CCL विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान प्राथमिकता दे रहा है। कंपनी के पास वर्तमान में 32.3 मेगावाट की स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता है।

बरका-सयाल क्षेत्र में ओवरबर्डन डंप पर स्थापित 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र और गिरिडीह में 100 मेगावाट क्षमता वाले Battery Energy Storage System (BESS) से युक्त सौर परियोजना हरित ऊर्जा के प्रति CCL की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 279 हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले 322 हेक्टेयर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरणीय निगरानी व्यवस्था, फॉग कैनन, वर्षा जल संचयन और मैकेनिकल रोड स्वीपर्स जैसी पहल भी जारी हैं।

140 गांवों के ढाई लाख लोगों को मिल रहा लाभ

सामुदायिक विकास की दिशा में CCL के ‘Surplus Mine Water Utilization’ कार्यक्रम से करीब 140 गांवों के ढाई लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

वहीं पिपरवार क्षेत्र के बचरा में स्थापित ‘कोल नीर बॉटलिंग प्लांट’ महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। इससे महिला सशक्तीकरण के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सुरक्षा और मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान CCL के सुरक्षा जवानों, CISF कर्मियों, NCC कैडेट्स और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। CCL कमांड एरिया में संचालित DAV विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में DAV गांधीनगर, केंद्रीय विद्यालय और ज्ञानोदय स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। CMD, निदेशकगण, CVO और अन्य अतिथियों ने तीन रंगों वाले गुब्बारे उड़ाकर एकता और अखंडता का संदेश दिया।

सुरक्षा, पारदर्शिता और सतत विकास का संकल्प

अपने संबोधन के अंत में CMD निलेंदु कुमार सिंह ने CCL परिवार के परिश्रम, समर्पण और ईमानदारी की सराहना की। उन्होंने सभी से सुरक्षा, पारदर्शिता और सतत विकास के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का लाइव प्रसारण CCL के आधिकारिक YouTube चैनल के माध्यम से किया गया, जिससे कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मी भी कार्यक्रम से जुड़े।

दरभंगा हाउस और गांधीनगर अस्पताल में भी हुआ ध्वजारोहण

मुख्य समारोह से पहले CCL के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने दरभंगा हाउस परिसर और गांधीनगर अस्पताल में ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान