23 फरवरी को रांची में होगा ‘फिट इंडिया रन-ओ-थोन’ का पांचवां संस्करण, पहली बार रेस टैगिंग एवं आरएफडी चिप का होगा इस्तेमाल

रांची : आगामी 23 फरवरी को राजधानी के मोरहाबादी मैदान में ‘फिट इंडिया रन-ओ-थोन- रन टू इंस्पायर’ मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 5:30 बजे से मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा के सामने से शुरु होगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

फिट इंडिया मैराथन में कुल 5 श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जायेगा। 21 किलोमीटर की प्रतिस्पर्धा दो श्रेणियों में बंटी है। पहली श्रेणी में गैर भारतीय पुरुष एवं महिलाएं हिस्सा ले सकते हैं, जिसकी अधिकतम पुरस्कार राशि एक लाख रूपए है। वहीँ दूसरी श्रेणी में भारतीय महिला एवं पुरुष भाग ले सकते हैं, जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली प्रतिभागी को 1.5 लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी जायेगी। इसके अलावा 55 वर्ष से ऊपर के महिला एवं पुरुष 10 किलोमीटर श्रेणी में भाग ले सकते हैं। वहीँ 14 वर्ष से नीचे भारतीय बालक एवं बालिका 10 किलोमीटर श्रेणी में भाग ले सकते हैं। अधिकतम जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए www.ranchimarathon.com पर लॉग इन कर सकते हैं। इसके अलावा इच्छुक प्रतिभागी 9885000685 पर कॉल कर के भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

रेस में “रेस टैगिंग” एवं “आरएफडी चिप” का होगा इस्तेमाल

मनप्रीत सिंह ने बताया कि यह “FIT INDIA RAN-O-THON” का पाँचवां संस्करण है इसके पहले प्रथम संस्करण में 5795, द्वितीय संस्करण में 6657, तृतीय संस्करण में 7221 एवं चौथे संस्करण में 8254 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें भारत के बाहर से भी प्रतिभागियों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि इस प्रतिस्पर्धा में 21 कि. मी. के दौड़ का आरंभ मोरहाबादी से होकर लौ कॉलेज से होकर वापस मोरहाबादी में समापन होगा। वहीं 10 कि.मी. दौड़ का आरंभ मोरहाबादी से होकर चांदनी चौक से होकर वापस मोरहाबादी में समापन होगा। इसके अलावा 5 कि.मी. दौड़ का आरंभ मोरहाबादी से होकर प्रेमसन्स मोटर से होकर वापस मोरहाबादी में समापन होगा। उन्होंने बताया कि दौड़ में भग ले रहे प्रतिभागियों के लिये एमबूलेंस, चिकितसकिय सहायक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही इस रेस में “रेस टैगिंग” एवं “आरएफडी चिप” का इस्तेमाल किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं