रामदास सोरेन के निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति : देवेन्द्र नाथ महतो

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का अंतिम संस्कार, हजारों लोग हुए शामिल

रामदास सोरेन के निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति : देवेन्द्र नाथ महतो
रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाते देवेंद्र नाथ

झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला विधायक रामदास सोरेन का 62 वर्ष की आयु में असमय निधन हो गया. ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है. 

जमशेदपुर: सम्पूर्ण झारखंड में शोक का लहर एक तरफ झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संस्कार कार्यक्रम पूर्ण भी नहीं हुआ है और दूसरी तरफ झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ईलाज के दौरान दिल्ली ओपलो अस्पताल में निधन का खबर आ गया, निधन का खबर से सम्पूर्ण झारखंड राज्य में शोक के लहर हो गया. उनका दाहसंस्कार आज शनिवार को उनके घोड़ाबंधा स्थित आवास के निकट धूमा कॉलोनी में किया गया. अंतिम संस्कार कार्यक्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो जी भी उपस्थित हुए. 

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो जी दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का असमय निधन से झारखंड के राजनीति में अपूर्णीय क्षति हुई है, रामदास सोरेन जी राजनीति में ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया है जो जमीनी नेता और लोकप्रियता को दर्शाता है. अंतिम संस्कार से लोगों के लिए को शव अंतिम दर्शन के लिए उनके घोड़ाबंधा आवास पर रखा गया था. 

अंतिम संस्कार के मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के साथ-साथ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पिछले 14 दिनों से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे. दो अगस्त को उन्हें ब्रेन हैमरेज होने के बाद एयरलिफ्ट कर अपोलो ले जाया गया था. तब से ही उन्हें होश नहीं था. चिकित्सकों के मुताबिक ब्रेन डेड होने के बाद मंत्री के सभी ऑर्गन फेल होने लगे. शुक्रवार को लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. इतने दिनों उन्हें लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. रामदास सोरेन 62 साल के थे.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 अधिकारियों का तबादला, बरियातू समेत कई थानों को मिले नए प्रभारी

 

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj News: चूल्हा ठंडा, जनता परेशान, 30 हजार सिलेंडर पेंडिंग, डीसी ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम Sahebganj News: चूल्हा ठंडा, जनता परेशान, 30 हजार सिलेंडर पेंडिंग, डीसी ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
साहिबगंज में गैस का हाहाकार, 2000 रुपये में बिक रहा सिलेंडर; एजेंसियों पर ब्लैक मार्केटिंग का आरोप
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी