तरलोक सिंह चौहान बने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई पद की शपथ
झारखण्ड हाई कोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश होंगे तरलोक सिंह
by: Sujit Sinha
On
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के 17वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई. उन्होंने मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण के उपरांत हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ भी दी.
इससे पूर्व राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान का झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी द्वारा मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया गया.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
