प्राथमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित सीटें पर सरेंडर दुर्भाग्यपूर्ण: धर्मेंद्र तिवारी  

भर्ती परीक्षा में शामिल योग्य पारा शिक्षकों को दी जाएगी प्राथमिकता 

प्राथमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित सीटें पर सरेंडर दुर्भाग्यपूर्ण: धर्मेंद्र तिवारी  
झारखंड प्रदेश जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी

झारखंड हाईकोर्ट ने 2016 की शिक्षक भर्ती में गड़बड़ियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए फैक्ट-फाइंडिंग कमीशन गठित किया है और जेएसएससी व सरकार की लापरवाही पर सख्त टिप्पणी की है। इस फैसले पर झारखंड प्रदेश जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने दी अपनी प्रतिक्रिया । 

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 2016 की शिक्षक भर्ती में गड़बड़ियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए फैक्ट-फाइंडिंग कमीशन गठित किया है और जेएसएससी व सरकार की लापरवाही पर सख्त टिप्पणी की है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि प्राथमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित 3704 सीटें सरेंडर कर दी गई हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने मांग की कि इन सरेंडर की गई सीटों पर 2016 की भर्ती परीक्षा में शामिल योग्य पारा शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाए। तिवारी ने कहा कि झारखंड के हजारों पारा शिक्षक पिछले कई वर्षों से प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में निष्ठा से पढ़ा रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में उनकी लगातार अनदेखी हुई है।

तिवारी ने सवाल उठाया कि जब प्राथमिक शिक्षकों के लिए 25 प्रतिशत सीटें सुरक्षित रखकर सरकारी शिक्षकों को अवसर दिया जा सकता है, तो पारा शिक्षकों को क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी 2016 की नियुक्ति परीक्षा में क्वालीफाई हैं और पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, वे अपनी योग्यता साबित कर चुके हैं। ऐसे में सरेंडर की गई सीटों को इन्हीं पारा शिक्षकों से भरना न्यायसंगत कदम होगा।

उन्होंने सरकार और विभागीय पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पारा शिक्षकों के साथ इतना बड़ा अन्याय आखिर क्यों हुआ? इसकी जवाबदेही कौन लेगा? साथ ही तिवारी ने पारा शिक्षक संघ को भी आड़े हाथों लिया और पूछा कि संघ ने यह मुद्दा समय रहते सरकार तक क्यों नहीं पहुंचाया और आखिरकार चुप्पी क्यों साधी रही।

यह भी पढ़ें: नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र

वरिष्ठ नेता ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पारा शिक्षकों का योगदान किसी से छिपा नहीं है, ऐसे में अब न्याय यही होगा कि रिक्तियों को इन्हीं से भरा जाए।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश: सरकारी कार्यालयों के बाहर हो पेयजल व्यवस्था

तिवारी ने इस मामले में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रोशन के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी अनूठी पहल की सराहना की। साथ ही फैक्ट-फाइंडिंग कमीशन के अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. एस.एन. पाठक से आग्रह किया कि वे इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें और सुनिश्चित हो कि योग्य पारा शिक्षकों को अवसर मिले।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Giridih News: 45°C टॉर्चर के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने खुद अपने हाथों से राहगीरों को पिलाया पानी Giridih News: 45°C टॉर्चर के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने खुद अपने हाथों से राहगीरों को पिलाया पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Koderma News: राष्ट्रीय उर्दू सेमिनार का भव्य आयोजन, "समकालीन समस्याएं और संभावनाएं" विषय पर जुटे देशभर के शिक्षाविद
Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी
Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित