श्रीश्याम फाल्गुन सतरंगी महोत्सव का हुआ समापन

श्रीश्याम फाल्गुन सतरंगी महोत्सव का हुआ समापन

रांची: राजधानी में श्रीश्याम मंडल ने तीन दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुन सतरंगी महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव के समापन में सूर्योदय से ही भक्तों की भीड़ श्याम मन्दिर में उमड़ी। प्रातः काल के समय ही श्री श्याम प्रभु को नूतन वस्त्र (बागा) और नूतन श्रृंगार किया गया। दर्शन करने आयीं कई महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेश-भूषा एवं पुरुष विशेष परिधान में मौजूद रहे। 

इस दौरान बाबा को 251 सवामणी भोग अर्पित किया गया। अत्यधिक भीड़ होने के कारण दिन भर मंदिर का पट खुला रहा। साथ ही दर्शनार्थियों के हर तरह की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए मंडल के कार्यकर्त्ता तत्पर रहे। इसके अलावा प्रसाद के रूप में खीर-चूरमा का वितरण दिनभर किया गया।

तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का समापन जयकारों के साथ हुआ। इस महोत्सव को सफल बनाने में मण्डल के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र पोद्दार, मंत्री चंद्र प्रकाश बागला, गोपी किशन ढाँढनीयाँ, मनोज सिंघानिया, अरुण धानुका, प्रमोद बगड़िया, नितेश केजरीवाल, धीरज बंका, राजेश सारस्वत, बालकिशन परसरामपुरिया, सुदर्शन चितलांगिया, अनुराग पोद्दार, विकाश पड़िया, अंकित मोदी, सर्वेश बागला, महेश सारस्वत, शिवरतन बियानी, मनोज ढाँढनीयाँ का सहयोग रहा।

 

यह भी पढ़ें: केंद्रीय श्रम कानून आंगनबाड़ी केंद्रों में लागू नहीं होने से भारत के भविष्य पर संकट: जे.पी. पांडेय

यह भी पढ़ें: नीट पर पीएम की संवेदनशीलता सराहनीय, आंगनवाड़ी कर्मियों पर भी ध्यान दें: जे.पी. पांडेय

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का! उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
Nirjala Ekadashi 2026 Vrat Niyam: व्रत रखने वाले जरूर जान लें ये 9 नियम, तभी मिलेगा पूरा पुण्य फल
Dhanbad News: बाघमारा में अवैध खनन के खिलाफ अभियान, सीआईएसएफ-पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी
करमाढीपा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ
Koderma News: बेंदी गांव में नशामुक्ति अभियान, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता शिविर
CUET 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, प्रियांशु कुमार सिंह बने स्कूल टॉपर
Sahebganj News: बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Giridih News: युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य, नशे से रहें दूर: एसडीएम संतोष गुप्ता
Sahebganj News: वज्रपात का कहर: 33 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान
Viral Video: 12 साल से न बैठे, न लेटे! शिवभक्त साधु की तपस्या का वीडियो हुआ वायरल
Pakur News: बड़ासिंहपुर पंचायत में लगा राजस्व शिविर, जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़