रांची में मिली दूसरी कोरोना पाॅजिटिव, झारखंड का चौथा केस

रांची में मिली दूसरी कोरोना पाॅजिटिव, झारखंड का चौथा केस

 

रांची : रांची के हिंदपीढी इलाके में कोरोना की दूसरी मरीज मिली है. शहर का यह दूसरा व झारखंड का चौथा केस है. यह महिला मलेशियाई महिला के सीधे संपर्क में आयी थी, जो धर्मप्रचार के लिए झारखंड पहुंची थी. मालूम हो कि बीते दिनों हिंदपीढी में ही रह रही एक मलेशियाई महिला को झारखंड के पहले कोरोना मरीज के रूप में चिह्नित किया गया था.

54 वर्षीया इस महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. मालूम हो कि झारखंड में अबतक कोरोना के चार मामले सामने आ चुके हैं. पहला मामला मलेशियाई महिला का था. उसके बाद हजारीबाग के विष्णुगढ में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला जो आसनसोल में मजदूरी का काम करता था और लाॅकडाउन की वजह से ट्रक व अन्य माध्यमों से लिफ्ट लेकर गांव पहुंचा था.

वहीं, तीसरा मामला कल बोकारो के चंद्रपुरा इलाके के तेलो में मिला था. तीसरी मरीज एक ऐसी महिला है जो बांग्लादेश का दौरा कर लौटी है. उसके वहां तबलीगी जमात के आयोजन में शामिल होने की बात कही गयी है.

यह भी पढ़ें: नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित