Ranchi News: SBU में आयोजित पिक्सल स्पंदन 2026 में अमन सोय ने जीता प्रथम पुरस्कार

प्रकृति और जनजातीय संस्कृति पर खींची तस्वीरें

Ranchi News: SBU में आयोजित पिक्सल स्पंदन 2026 में अमन सोय ने जीता प्रथम पुरस्कार
(विश्व फोटोग्राफी दिवस एसबीयू)

सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आयोजित 'पिक्सल स्पंदन 2026' में पत्रकारिता विभाग के अमन सोय ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। दो दिवसीय आयोजन में विख्यात फोटोग्राफरों ने छात्रों को स्ट्रीट फोटोग्राफी, कंपोजिशन और विजुअल स्टोरीटेलिंग की बारीकियां सिखाईं।

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU), पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय तथा शटरबग्स क्लब द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला, संगोष्ठी एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता ‘पिक्सल स्पंदन 2026’ में पत्रकारिता एवं जनसंचार के छात्र अमन सोय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अमन सोय को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹4,100 प्रदान किए गए। सौम्या कुजूर ने ₹3,100 के साथ द्वितीय तथा अर्पिता तिग्गा ने ₹2,100 के साथ तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पांच सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

Jharkhand Govt Ad
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को ‘प्रकृति’, ‘जनजातीय संस्कृति’ और ‘अपनी रांची’ तीन विषयों पर अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने अपनी तस्वीरों के माध्यम से प्रकृति की सुंदरता, जनजातीय विरासत तथा रांची के दैनिक जीवन और पहचान को विभिन्न रचनात्मक दृष्टिकोणों से प्रस्तुत किया।

दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रसिद्ध फोटोग्राफरों कुलदीप सिंह ‘दीपक’, दिवाकर प्रसाद और संजय बोस ने तकनीकी सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ अपने व्यावसायिक अनुभव साझा किए तथा फोटोग्राफी और दृश्य कथाकथन के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: MMDR अधिनियम पर JMM भ्रम न फैलाए, भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान : आदित्य साहू

कार्यक्रम के समापन सत्र का नेतृत्व नई दिल्ली के ट्रैवल एवं एस्ट्रोफोटोग्राफर, सोनी आर्टिसन तथा सोनी इंडिया के फोटोग्राफी इन्फ्लुएंसर निमित निगम ने किया। फाइन आर्ट्स प्रशिक्षित निगम सोनी अल्फा की मास्टरक्लास और कार्यशालाएं संचालित करते हैं तथा नेशनल ज्योग्राफिक, गेटी इमेजेज और स्पेस डॉट कॉम जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान बना चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, पूछा- झारखंड में चुप्पी क्यों?

उन्होंने विद्यार्थियों को स्ट्रीट फोटोग्राफी, कंपोजिशन, कैमरा एंगल और दृश्य कथाकथन के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास की चीजों को ध्यानपूर्वक देखने तथा प्रत्येक तस्वीर के पीछे छिपी कहानी और भावनाओं को समझने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक मंडली को शुभकामनाएं दी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत