Ranchi News: राजद महासचिव कैलाश यादव ने बीजेपी को बताया जुमला पार्टी, बोले- परिवर्तन यात्रा नहीं पर्यटक यात्रा पर निकले हैं भाजपाई

हर मोर्चे पर बीजेपी को बताया फेल

Ranchi News: राजद महासचिव कैलाश यादव ने बीजेपी को बताया जुमला पार्टी, बोले- परिवर्तन यात्रा नहीं पर्यटक यात्रा पर निकले हैं भाजपाई
कैलाश यादव (फाइल फोटो)

कैलाश यादव ने कहा, अर्जुन मुंडा जैसे कई बड़े नेताओं को राज्य की जनसरोकार और चौमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के तौर पर सरकार में शामिल होकर काम करने का मौका दिया लेकिन झारखंड के भाजपाई नेता सिर्फ अपने आकाओं के आदेशों का गुलाम बन कर रह गए.

रांची: झारखण्ड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हर मोर्चे पर फेल बीजेपी राज्य में इन दिनों परिवर्तन यात्रा निकाल कर लोगो को बेवकूफ बनाने एवं गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर रही है.

विदित है कि झारखंड गठन के बाद बीजेपी राज्य में लगभग 17 वर्षो तक शासन किया है लेकिन राज्यहित और जनहित में एक भी कोई ठोस और ऐतिहासिक काम नहीं किया बल्कि दिल्ली के रिमोट कंट्रोल के सहारे आरएसएस और बड़े बड़े पूंजीपतियों के हाथों राज्य के खनिज संपदा और जल जंगल जमीन को देकर राज्य की पहचान और संस्कृति को समाप्त करने का काम किया.

कैलाश यादव ने कहा, राज्य कि जनता ने बीजेपी के आदिवासी नेता बाबूलाल मरांडी, कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा जैसे कई बड़े नेताओं को राज्य की जनसरोकार और चौमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के तौर पर सरकार में शामिल होकर काम करने का मौका दिया लेकिन झारखंड के भाजपाई नेता सिर्फ अपने आकाओं के आदेशों का गुलाम बन कर रह गए.

कैलाश यादव ने कहा कि अब अगले महीने राज्य में विधानसभा चुनाव होना सुनिश्चित है तब बीजेपी परिवर्तन यात्रा निकाल कर महागठबंधन सरकार के खिलाफ ध्रुवीकरण की राजनीति कर लोगो के बीच में नफरत फ़ैलाने का कोशिश कर रही है, जबकि विगत दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी सहित तमाम मोदी कैबिनेट के मंत्रियों एवं असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिश्व सरमा झारखंड में कैंप कर रहे है. राजद, कांग्रेस, जेएमएम के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. इन्हे मालूम होना चाहिए जितनी महागठबंधन सरकार के खिलाग आग उगलेंगे राज्य की जनता उतना ही जल्दी इनकी विदाई करेगी.

यह भी पढ़ें: भाजपा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव, JPSC और भर्ती परीक्षाओं पर मांगा जवाब

कैलाश यादव ने कहा कि तीसरी बार देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं लेकिन झारखंड में पुराधाओं के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के अलावा कुछ भी योगदान नही किया और ठीक विपरीत उन्होंने राज्य का 1लाख 36 हजार करोड़ रु रोक लिया जिसे न्यायालय में केस कर अपनी हक और अधिकार के लिया लड़कर न्याय मिला.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के युवा पुरस्कार विजेता फिल्मकार, मिली सराहना

कैलाश यादव ने कहा कि राज्य में हरियाली खुशहाली यहां की संस्कृति और प्राकृतिक खुबसूरतियां को देखने सुनने के लिए बीजेपी के तमाम नेता इन दिनों सूबे झारखंड में सैर कर रहे हैं. ये लोग परिवर्तन यात्रा नही पर्यटक यात्रा पर निकले हैं, क्योंकि बीजेपी जन की बात नही करती बल्कि पूंजीपतियों के मन की बात करती हैं और लोगो के बीच झूठा वादा कर ध्रुवीकरण कर नफरत फ़ैलाने का काम करती है. देशभर के भ्रष्ट दागी नेताओं को भाजपा में शामिल कर बीजेपी वाशिंग मशीन में सफाई कर देती है. इसलिए यह अब बीजेपी नही बल्कि भ्रष्ट जुमला पार्टी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार