Ranchi News: पहाड़ी मंदिर में 10 सोलर लाइट का संजय सेठ ने किया उद्घाटन
पहाड़ी बाबा के विकास का दिया आश्वासन
रांची: पहाड़ी मंदिर में आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सौजन्य से 10 सोलर लाइट लगाया गया. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने आज इसका विधिवत उद्घाटन किया एवं बाबा की पूजा अर्चना कर पहाड़ी बाबा के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया.
सेठ ने कहा पहाड़ी बाबा हम सबों के गार्जियन हैं और पहाड़ी बाबा का समुचित विकास हर संभव किया जाएगा इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पहाड़ी बाबा से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीर्घायु रखने एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की आज के इस अवसर पर राज्यसभा के सांसद अजय मारू संजय जयसवाल रविंद्र सिंह संजीव साहू सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts

Latest News

