Ranchi News: पारस हॉस्पिटल एचईसी में कैंसर मरीजों के लिए पेट-सीटी स्कैन सेवा की शुरूआत
मरीजों को ऑन्कोलॉजी की सभी सेवाएँ एक ही छत के नीचे होंगी उपलब्ध
रांची के पारस हॉस्पिटल एचईसी में अत्याधुनिक पेट-सीटी स्कैन सुविधा की शुरुआत की गई। यह तकनीक कैंसर, न्यूरोलॉजिकल और कार्डियक बीमारियों की सटीक पहचान और इलाज में सहायक होगी। अस्पताल में अब मरीजों को ऑन्कोलॉजी की सभी सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। डॉक्टरों के अनुसार, पेट-सीटी स्कैन से कैंसर की सही स्थिति, फैलाव और उपचार की प्रगति का पता चल सकेगा। इस सुविधा से झारखंड व आसपास के मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अस्पताल में आयुष्मान भारत और राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत भी मरीज लाभ उठा सकेंगे।
रांची: पारस हॉस्पिटल एचईसी ने अत्याधुनिक पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी- कंप्यूटेड टोमोग्राफी (पेट-सीटी) स्कैन सुविधा की शुरुआत की है। यह आधुनिक तकनीक कैंसर, न्यूरोलॉजिकल और कार्डियक बीमारियों की सटीक जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पारस हॉस्पिटल में पैट स्कैन की सुविधा के साथ ही हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के माध्यम से जांच से लेकर इलाज तक अब मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेगा। मरीजों को संपूर्ण कॉम्प्रिहेंसिव केयर मिलेगा। पारस हॉस्पिटल एचइसी रांची का पहला ऐसा हॉस्पिटल है, जो मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के साथ कैंसर के इलाज की संपूर्ण इलाज होगा। अब कैंसर के मरीजों को किसी बड़े शहरों में इलाज कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ गुंजेश, डॉ निशांत और डॉ नीरू ज्योत्सना ने संयुक्त रूप से कहा कि पेट-सीटी स्कैनिंग से शरीर के अंदर मौजूद असामान्य कोशिकाओं, कैंसर की सही स्थिति, उसके फैलाव और उपचार की प्रगति का पता लगाया जा सकता है। यह तकनीक डॉक्टरों को रोग की शुरुआती अवस्था में ही पहचान करने और मरीज को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में मदद करती है। झारखंड एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब पेट-सीटी जैसी उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधा के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पारस हॉस्पिटल में इस सेवा की उपलब्धता से कैंसर मरीजों सहित अन्य गंभीर रोगियों को सटीक निदान और बेहतर उपचार मिलेगा।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

