Ranchi News: 16 सितंबर से शुरू होगा एक्सपो उत्सव 2025, झारखंड का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेयर

विदेशों से भी होंगे प्रतिभागी, उद्घाटन करेंगे मंत्री योगेंद्र प्रसाद

Ranchi News: 16 सितंबर से शुरू होगा एक्सपो उत्सव 2025, झारखंड का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेयर

झारखंड का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित कंज्यूमर फेयर, एक्सपो उत्सव 2025, कल 16 सितंबर से मोराबादी मैदान में शुरू हो रहा है। एक्सपो उत्सव 2025 में 400 से अधिक स्टॉल होंगे, जिसमें भारत और विदेश जैसे बांग्लादेश, थाईलैंड, अफगानिस्तान से भी स्टॉल धारक शामिल होंगे।

रांची: झारखंड का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित कंज्यूमर फेयर, एक्सपो उत्सव 2025, कल 16 सितंबर से मोराबादी मैदान में शुरू हो रहा है। इस बार एक्सपो उत्सव अपनी कई नई विशेषताओं के साथ और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। यह कंज्यूमर फेयर 7 दिनों तक चलेगा, जो कि पहले सिर्फ 5 दिन का होता था। ज्यादा दिन मतलब ज्यादा शॉपिंग और ज्यादा छूट।

एक्सपो उत्सव 2025 में 400 से अधिक स्टॉल होंगे, जिसमें भारत और विदेश जैसे बांग्लादेश, थाईलैंड, अफगानिस्तान से भी स्टॉल धारक शामिल होंगे। सभी प्रमुख राज्यों से स्टॉल धारक अपने-अपने अनूठे उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करेंगे। इस कंज्यूमर फेयर में स्टॉल धारकों द्वारा ग्राहकों को 5% से लेकर 50% तक के विशेष डिस्काउंट दिए जाएंगे, ताकि लोग अपनी पसंद की वस्तुएं और सेवाएं आकर्षक दरों पर खरीद सकें।

प्रमुख आकर्षण

इस साल, एक्सपो में आरामदायक शॉपिंग अनुभव के लिए अत्याधुनिक A.C. जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि आगंतुकों को एक सुरक्षित और स्वस्थ माहौल मिल सके। बच्चों के लिए रोमांचक राइड्स और गेम्स के साथ "फनगोला" एम्यूजमेंट पार्क एक खास आकर्षण होगा। महिलाओं और लड़कियों के लिए विशेष रूप से "पिंक हैंगर" तैयार किया गया है, जहां उनके लिए खासतौर पर डिजाइनर कपड़े, एक्सेसरीज और ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स उपलब्ध होंगी।

फूड ज़ोन में विभिन्न प्रकार के व्यंजन और जायके उपलब्ध होंगे, जहां भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय भोजन के स्टॉल्स होंगे।"स्टार्टअप बाजार" में नए उद्यमियों को अपने प्रोडक्ट्स और सेवाएं प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, जहां स्टॉल्स विशेष रूप से रियायती दरों पर दिए गए हैं। साथ ही, "अर्बन ज़ोन" में घर के साज सज्जा व उच्च गुणवत्ता वाले फर्नीचर के बेहतरीन विकल्प भी उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: झारखंड में भूमि अधिग्रहण नहीं होने से NH-522 सड़क परियोजना रद्द: जे.पी. पांडेय

विशेष कार्यक्रम: आने वाले 7 दिनों में एक्सपो उत्सव में प्रतिदिन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें डांस कॉम्पटीशन, पेंटिंग, योगा, फैशन शो, डॉग शो, तंबोला, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, वॉइस ऑफ एक्सपो और फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन जैसे आकर्षक इवेंट शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज

इस वर्ष का एक्सपो उत्सव रांचीवासियों के लिए एक शानदार शॉपिंग और मनोरंजन का अनुभव लेकर आ रहा है। इस कंज्यूमर फेयर में लोग अपनी पसंदीदा चीजों की खरीदारी करने के साथ-साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी उठा सकेंगे। तो, रांचीवासियों, तैयार हो जाइए 16 सितंबर से शुरू हो रहा है झारखंड का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेयर, जहां आप 7 दिनों तक शॉपिंग, मनोरंजन और विभिन्न व्यंजनों का मज़ा ले सकते हैं। मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद दिन के 11 बजे करेंगे उद्घाटन।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता
नामांकन के तुरंत बाद वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, तेज प्रताप बोले- राजनीतिक साजिश
रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा