Ranchi News: DPS में दो दिवसीय ह्यूमैनिटीज़ फेस्ट ‘द आरोहण’ का भव्य समापन

20 विद्यालयों के 350 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में लिया भाग 

Ranchi News: DPS में दो दिवसीय ह्यूमैनिटीज़ फेस्ट ‘द आरोहण’ का भव्य समापन

रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल, ने शनिवार को अपने दो दिवसीय ह्यूमैनिटीज़ फेस्ट ‘द आरोहण’ का भव्य समापन किया. 1 और 2 अगस्त को आयोजित यह उत्सव आलोचनात्मक चिंतन, रचनात्मक अभिव्यक्ति और विचारोत्तेजक संवाद का साक्षी बना. रांची शहर के 20 प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए 350 से अधिक प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसने मानवीय विषयों की व्यापकता को समझने और उस पर चर्चा करने के लिए एक प्रेरणादायक मंच प्रदान किया.

समापन समारोह की शोभा मुख्य अतिथि प्रोफेसर विमल किशोर, प्रोफेसर एंस हेड, डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड, रांची ने बढ़ाई. मुख्य अतिथि को सैपलिंग और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डीपीएस रांची के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा प्रस्तुत एक भावपूर्ण वाद्य संगीत से हुई, जिसने कला और बुद्धिमत्ता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया.

दो दिवसीय यह महोत्सव विविध शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों से भरा रहा, जिसमें मुख्य आकर्षण डीपीएस रांची मॉडल यूनाइटेड नेशंस रहा जिसके तहत इसमें ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टी मीट, यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स काउंसिल और यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल का आयोजन किया गया. इसके अतिरिक्त ‘द फोर्थ एस्टेट’ नामक एक मीडिया आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने समाचार प्रस्तुति, पॉडकास्ट और दृश्य रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता की नैतिकता और तकनीक के रचनात्मक उपयोग को प्रदर्शित किया. वाद-विवाद प्रतियोगिता और ‘रेटोरिका – लेट द हिस्ट्री स्पीक अगेन’ जैसे कार्यक्रमों ने प्रतिभागियों की तार्किक क्षमता, ऐतिहासिक समझ और प्रस्तुति कौशल को उजागर किया. इन सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडली द्वारा किया गया.

सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर विमल किशोर ने कहा, “'द आरोहण' में युवाओं की भागीदारी और उनकी गहन समझ को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई. यह आयोजन न केवल मानविकी शिक्षा की शक्ति को उजागर करता है, बल्कि यह छात्रों को एक संवेदनशील, जागरूक और संवादशील नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है. आज जब ज्ञान के क्षेत्र आपस में घुलमिल रहे हैं, ऐसे मंच छात्रों को शैक्षणिक और व्यावहारिक जीवन को सीखने एवं समझने में सक्षम बनाते हैं. मैं डीपीएस रांची को इस सार्थक पहल के लिए बधाई देता हूं.”

Read More.. ब्रिजफोर्ड स्कूल में AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन एवं मेधा सम्मान समारोह संपन्न

विद्यालय की प्रचार्या डॉ. जया चौहान ने अपने संबोधन में कहा, “‘द आरोहण’ केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि डीपीएस रांची की उस शिक्षा-दृष्टि का सजीव उदाहरण है, जिसमें हम शिक्षा को समग्र, अनुभवात्मक और जीवनोपयोगी बनाना चाहते हैं. यह उत्सव उन विषयों का उत्सव है जो हमें समाज, शासन, मीडिया और संस्कृति की गहराई को समझने में मदद करते हैं. मुझे इस बात पर अत्यंत गर्व है कि इस पूरे कार्यक्रम की योजना, आयोजन, डिज़ाइन, मीडिया कवरेज, आतिथ्य और सामग्री निर्माण — सब कुछ हमारे विद्यार्थियों ने स्वयं संभाला. उन्होंने न केवल जिम्मेदारी उठाई बल्कि पूरी निष्ठा और दक्षता से उसे निभाया. यह अनुभव निश्चित रूप से उन्हें आत्मविश्वास, नेतृत्व, सहयोग और भावनात्मक समझ जैसे नैतिक मूल्य सिखाता है, जो उन्हें भविष्य में उत्कृष्टता की ओर ले जाएगा.”

Read More.. Ranchi News: अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी

‘द आरोहण’ को खास बनाने वाली बात यह रही कि इसका संपूर्ण संचालन छात्रों द्वारा किया गया. योजना निर्माण से लेकर डिजिटल रिपोर्टिंग, सामग्री लेखन, मंच संचालन और व्यवस्थापन तक सभी कार्यों को छात्रों ने अपने नेतृत्व में सफलतापूर्वक अंजाम दिया. यह अनुभव उनके लिए केवल एक शैक्षणिक अभ्यास नहीं था, बल्कि एक जीवनोपयोगी प्रशिक्षण भी था, जिसने उनकी नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान कौशल, रचनात्मकता और ज़िम्मेदारी को प्रोत्साहित किया.

Read More.. शिक्षक पात्रता परीक्षा: क्षेत्रीय भाषाओं के विवाद पर सरकार एक्शन में, कैबिनेट कमेटी का गठन

इस दो दिवसीय उत्सव ने यह साबित कर दिया कि जब युवाओं को अवसर और मंच मिलता है, तो वे विचार, संवेदना और नवाचार की एक नई परिभाषा रच सकते हैं.

Read More.. Ranchi News: स्मार्ट ऊर्जा की ओर कदम: BIT मेसरा में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट