सूर्या हांसदा केस : आजसू की पहल पर आयोग सख़्त, गोड्डा DC-SP से चार सप्ताह में रिपोर्ट की तलब
संजय मेहता की शिकायत पर सक्रिय हुआ आयोग, SIT से विस्तृत जाँच के निर्देश
आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता की पहल पर आयोग के संज्ञान में आया। मेहता ने 20 अगस्त को आयोग में आवेदन दिया था। इसके बाद 27 अगस्त को केस दर्ज हुआ और 29 अगस्त को आयोग ने विशेष जांच दल गठित करने का आदेश दिया। साथ ही एनएचआरसी के महानिदेशक (जांच) को निर्देश दिया गया कि वे 30 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें.
रांची: सूर्या हांसदा केस में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सख़्ती दिखाते हुए गोड्डा के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से चार सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) माँगी है। आयोग ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए निर्देश जारी किए हैं।
यह मामला आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता की पहल पर आयोग के संज्ञान में आया। मेहता ने 20 अगस्त को आयोग में आवेदन दिया था। इसके बाद 27 अगस्त को केस दर्ज हुआ और 29 अगस्त को आयोग ने विशेष जांच दल गठित करने का आदेश दिया। साथ ही एनएचआरसी के महानिदेशक (जांच) को निर्देश दिया गया कि वे 30 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
