11 सितंबर को सूर्या हांसदा की नृशंस हत्या और राज्य में जमीन की लूट के खिलाफ भाजपा करेगी बड़ा प्रदर्शन: आदित्य साहू

रांची जिला मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे नेतृत्व

11 सितंबर को सूर्या हांसदा की नृशंस हत्या और राज्य में जमीन की लूट के खिलाफ भाजपा करेगी बड़ा प्रदर्शन: आदित्य साहू
आदित्य साहू(फाइल फोटो)

11 सितंबर को 11 बजे भाजपा के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे और महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी और उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपेंगे। आदित्य साहू ने बताया कि भाजपा का यह प्रदर्शन जनविरोधी, आदिवासी, दलित, पिछड़ा और महिला विरोधी हेमंत सरकार के खिलाफ है।

रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि 11 सितंबर को 11 बजे भाजपा के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे और महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी और उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपेंगे। साहू ने बताया कि भाजपा का यह प्रदर्शन जनविरोधी, आदिवासी, दलित, पिछड़ा और महिला विरोधी हेमंत सरकार के खिलाफ है।

कहा कि जिस प्रकार से सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या फर्जी इनकाउंटर दिखाकर राज्य की पुलिस ने  राज्य सरकार के इशारे पर किया है इसकी सीबीआई जांच कराई जाए। आज केवल सूर्या हांसदा के परिजन ही नहीं बल्कि पूरे राज्य का आदिवासी समाज चाहता है कि हत्या की जांच सीबीआई से हो। कहा कि एक ओर आदिवासी मूलवासी समाज के लोगों की हत्या हो रही वही दूसरी ओर रिम्स 2 के नाम पर आदिवासी समाज की जमीन लूटने की साजिश हेमंत सरकार रच रही है।

उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश है। एक साल के अंदर ही हेमंत सरकार जनता की नजरों से गिर चुकी है। कहा कि भाजपा के प्रदर्शन का नेतृत्व रांची मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे जबकि कांके प्रखंड मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी, धालभूम गढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी, सरिया में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय जी , गिरिडीह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी, रातु में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश जी, अनगड़ा में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू जी नेतृत्व करेंगे। कहा कि प्रदर्शन में सभी पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण, जन प्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता शामिल होंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर