स्टार्टअप और नवाचार में झारखंड का परचम, आनंद विजय लकड़ा को राष्ट्रीय सम्मान
बाबूलाल मरांडी ने कहा, आनंद विजय लकड़ा झारखंड का गौरव, युवाओं के लिए प्रेरणा
दिल्ली में आयोजित एपीजे अब्दुल कलाम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0 में झारखंड के आनंद विजय लकड़ा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में उनका स्वागत करते हुए कहा कि लकड़ा झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, दिल्ली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर “स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0” का आयोजन किया गया. इस अवसर पर देशभर से आए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
कार्यक्रम में स्टार्टअप एवं स्वरोज़गार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित किया गया. रांची, झारखंड के आनंद विजय लकड़ा को सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया.

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमल खान, मोर्चा प्रभारी सोना खान, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष क़ाज़िम कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष तारीक इमरान, मोहम्मद जफर, मौलाना मतीन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे.
कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के महानगर अध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद कमल खान ने प्रस्तुत किया.
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
