इंटरनेशनल चाईल्डहुड कैंसर डे पर सीआईटी में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित
On
रांची: राजधानी में शनिवार को सीआईटी में इंटरनेशनल चाईल्ड हुड कैंसर डे के मौके पर टाॅल ऑफ टोबेको अमंग यूथ विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर रिम्स की सहायक व्याख्याता डॉ अर्पिता राय मौजूद रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को तम्बाकू के सेवन से होने वाले नुकसान एवं इससे बचने के उपाय बतायीं। साथ ही तम्बाकू से होने वाले ओरल कैंसर के लक्षणों एवं बचाव के उपाय बतायीं।
इस कार्यक्रम को एनएसएस और युबीएल के सहयोग से आयोजित किया गया। इस आयोजन में डॉ ए भट्टाचार्य, एनएसएस समन्वयक प्रो अरशद उस्मानी, प्रो अंकित सिंह, प्रो तापस कुमार, प्रो श्वेता सोनाली ढाल, प्रो. तापस कुमार, प्रो. सुष्मिता रानी लाल, प्रो. रोहित अग्रवाल, प्रो बरखा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

