Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, गर्मी के बीच फिर क्यों जारी हुआ Yellow Alert?
रांची में 95% और डाल्टनगंज में 97% रिकॉर्ड हुई अधिकतम उमस
झारखंड में बारिश थमने के बाद एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रांची में अधिकतम उमस 95 प्रतिशत, जबकि डाल्टनगंज में 97 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में साहिबगंज के राजमहल में सबसे अधिक 50.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
रांची: झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश थमते ही गर्मी और भारी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम उमस 95 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। वहीं, राज्य में सबसे अधिक 97 प्रतिशत उमस डाल्टनगंज में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 50.4 मिलीमीटर बारिश साहिबगंज जिले के राजमहल में रिकॉर्ड की गई। विभाग ने 26 अगस्त तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts
Latest News



