Ranchi news: भोलेनाथ के चरणों में जेसीआई ने अर्पित की श्रद्धा, पहाड़ी मंदिर में हुई विशेष पूजा
कार्यक्रम में दर्जनों सदस्य हुए शामिल, भक्तों में बांटा गया प्रसाद
रांची: सावन के तीसरे सोमवार के पहले पहाड़ी मंदिर में जेसीआई रांची के सदस्यों के द्वारा भोले बाबा के भक्तों के लिए बुंदिया के प्रसाद का वितरण किया गया। रविवार को पहाड़ी बाबा का शृंगार, पूजा-अर्चना व आरती की गई। इस कार्यक्रम का शकुशल संचालन जेसी हेमंत माहेश्वरी, कुनाल बोरा व मोहित लखोटिया ने किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीक जैन, सचिव सन्नी केडिया, सिद्धार्थ जयसवाल, मोहित वर्मा, रॉबिन गुप्ता, सौरभ साबू, सौरव जालान, मयंक अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, शोभीत अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, गौरव माहेश्वरी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
