भाजपा के मुंह से स्वदेशी सूनना अटपट्टा सा लगता है: राकेश सिन्हा

स्वदेशी का ढोंग करने वाली भाजपा पर कांग्रेस का हमला

भाजपा के मुंह से स्वदेशी सूनना अटपट्टा सा लगता है: राकेश सिन्हा
राकेश सिन्हा (फाइल फोटो)

रांची में कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा ने भाजपा के “हर घर स्वदेशी” पम्पलेट पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का स्वदेशी नारा सिर्फ दिखावा है। उन्होंने नेताओं पर विदेशी उत्पादों के उपयोग और छोटे उद्योगों को बढ़ावा न देने का आरोप लगाया। सिन्हा ने भाजपा के स्वदेशी ढोंग को स्वतंत्रता आंदोलन और महात्मा गांधी के मूल सिद्धांतों के विपरीत बताया।

रांची: भाजपा के हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के पम्पलेट जारी करने पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया राकेश सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि इस पम्पलेट को भाजपा कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री के पास भी लेकर जाएं और कहें कि आप स्वीट्जलैंड की घड़ी, जर्मनी का पैन, इटली का चश्मा, अमेरिका का फोन इस्तेमाल करना छोड दें और तब स्वदेशी पर ज्ञान बांटें। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्वदेशी नारा सिर्फ दिखावा है। भाजपा के पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता विदेशी उत्पादों का उपयोग करते हैं। 

सिन्हा ने कहा कि भाजपा के मुंह से स्वदेशी सूनना अटपट्टा सा लगता है क्योंकि स्वदेशी आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक हिस्सा था जो आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता था और भारतीय राष्ट्रवाद में योगदान देता था लेकिन जो स्वतंत्रता आंदोलन में जिनकी भूमिका नग्नय रही और स्वदेशी आंदोलन के जनक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को पूजने वाले भाजपा आज स्वदेशी का ढोंग रच रहे हैं। उन्होंने भाजपा के नेताओं से प्रश्न करते हुए कहा कि भाजपा नेता यह बतायें कि आपने 11 साल के शासनकाल के दौरान इस देश में कितने छोटे और मंझले उद्योगों को बढ़ावा दिया। जिससे स्वदेशी निर्मित हो सके। यहां तक देश में जो छोटे उद्योग स्वदेशी निर्मित करते थे गलत जीएसटी लगाकर आठ सालों में बंदी के कागार पर पहुंचा दिया ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल