कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में ह्यूमैनिटीज फेस्ट, विद्यार्थियों ने सामाजिक-सांस्कृतिक विषयों को मंच पर किया जीवंत

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में ह्यूमैनिटीज फेस्ट, विद्यार्थियों ने सामाजिक-सांस्कृतिक विषयों को मंच पर किया जीवंत

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में Humanities Fest एपिस्टीम-2026 का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने माइम, एहसास, फ्लैग ऑफ नेशन और ड्रीम यूटोपिया जैसी प्रस्तुतियों के जरिए सामाजिक, सांस्कृतिक और समकालीन मुद्दों को प्रभावी ढंग से पेश किया।

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में बुधवार को ह्यूमैनिटीज फेस्ट एपिस्टीम-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर, पार्श्व गायिका मोनिका मुंडू, कुंदन कुमार चौधरी और रेडियो-टेलीविजन कलाकार सुकुमार मुखर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर परमजीत कौर ने कहा कि मनुष्यता का धर्म सर्वोपरि है। ज्ञान की सभी शाखाएं महत्वपूर्ण हैं, लेकिन मानविकी के केंद्र में मनुष्यता है। उन्होंने कहा कि ह्यूमैनिटीज विद्यार्थियों को बेहतर और चरित्रवान नागरिक बनाने के साथ उनके समग्र विकास की नींव मजबूत करता है। यह वर्तमान समय और शिक्षा व्यवस्था की भी महत्वपूर्ण जरूरत है।

टैगलाइन पर आधारित एपिस्टीम-2026 में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और समकालीन विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखा। एहसास कार्यक्रम में समकालीन समस्याओं की जीवंत प्रस्तुति दी गई, जबकि माइम के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

फ्लैग ऑफ नेशन में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ वायुसेना, नौसेना, थलसेना, प्रशासन और झारखंड पुलिस के झंडों की जानकारी दी। ड्रीम यूटोपिया में काल्पनिक देशों के संविधान, शासन व्यवस्था, मुद्रा, मानचित्र, खानपान और पोशाक की परिकल्पना प्रस्तुत की गई।

यह भी पढ़ें: प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम

कार्यक्रम में हेडगर्ल सौम्या राज सहित अन्य लोग मौजूद थे।  

यह भी पढ़ें: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी