बाबा बैद्यनाथ मंदिर में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने की पूजा-अर्चना

समस्त राज्यवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने की पूजा-अर्चना
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में संतोष कुमार गंगवार पूजा करते हुए

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान राज्यपाल ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर विशेष पूजा की।

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर में संपूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच उन्हें संकल्प दिलाया। इस दौरान राज्यपाल ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर विशेष पूजा की। राज्यपाल ने भगवान आशुतोष से समस्त राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह एवं बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह मंदिर प्रभारी रवि कुमार, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की छठी वर्षगांठ को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"